खून बहता रहा, दर्द सहा लेकिन मुस्कुराई! छात्रा ने एक्सीडेंट के बाद भी पूरा किया पेपर
लखनऊ: 10वीं बोर्ड एग्जाम देने जा रही एक छात्रा का भाई के साथ बाइक एक्सीडेंट हो गया—हाथ-पैर बुरी तरह घायल, खून बहता रहा, कपड़े फटे। लेकिन दर्द में भी वो मुस्कुराती रही! जब पूछा ‘रो क्यों नहीं रही?’, तो जवाब दिया: “रोने से पेपर तो नहीं रुकेगा ना… मुझे एग्जाम देना है!”
परिवार ने अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया, लेकिन लड़की की जिद थी कि ‘मुझे सेंटर ले चलो!’ पट्टियां बंधीं, दर्द सहा और एग्जाम हॉल पहुंचकर पूरा पेपर दिया। यह कहानी जज्बे की है: मुश्किलें आएंगी, लेकिन सपने नहीं रुकेंगे!
बता दें कि इस घटना के वायरल होने से X पर @TajAnsari785696 की इस पोस्ट ने 37K+ व्यूज, 500+ लाइक्स और 50+ कमेंट्स बटोरे।
यूजर्स ने दी सलामी :
- उत्तम यादव ने कहा : “सच में प्रेरणादायक हिम्मत है… मुश्किलें चाहे कितनी भी बड़ी हों, इरादा मजबूत हो तो रुकना नामुमकिन!”
- जमील ने कहा : “कहानी पढ़कर आंख भर आई … बहन की हौसले को सैल्यूट “
- फन 2sh29 ने लिखा : “एग्जाम हॉल में पहले ‘धन्यवाद’ लिखा—’आज जिंदा हूं, इसलिए एग्जाम दे पा रही हूं’… सलाम है ऐसी बहन की हिम्मत को “
- जमीर ने लिखा : “दिल छू लेने वाली कहानी… मुस्कुराना ही असली जीत है। ईश्वर उसे स्वस्थ करे!”
- त्यागी साजिद ने लिखा : “भाई, इसकी हिम्मत की दाद देनी पड़ेगी जो एक्सीडेंट के बाद भी एग्जाम देने पहुंच गई!”
बता दें कि यह इंस्पिरेशनल स्टोरी X पर वायरल हो रही है और बताने की छोटी सी कोशिश है कि सपनों के आगे चोट छोटी पड़ जाती है!






