प्रयागराज/लखनऊ: संगम नगरी प्रयागराज अब सिर्फ महाकुंभ और माघ मेले तक सीमित नहीं रहेगी योगी सरकार धार्मिक पर्यटन को नए स्तर पर ले जा रही है। पर्यटन विभाग ने दो कम चर्चित लेकिन आस्था से भरे मंदिरों जिसमें करछना के फलाहिरी बाबा मंदिर और सोरांव तहसील के दुर्गा मंदिर देवी धाम पचदेवा के पर्यटन विकास और सौंदर्यीकरण के लिए कुल 3.46 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि स्वीकृत कर दी है।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि प्रयागराज स्पिरिचुअल ट्रायंगल (प्रयागराज-अयोध्या-काशी) का महत्वपूर्ण हिस्सा है। विभाग अब लोकप्रिय तीर्थों के साथ-साथ अल्पज्ञात आस्था केंद्रों को भी आधुनिक रूप दे रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलें और पर्यटन बढ़े।
- फलाहिरी बाबा मंदिर (करछना): 1.64 करोड़+ रुपये स्वीकृत, पहली किस्त 40 लाख जारी।
- दुर्गा मंदिर देवी धाम पचदेवा (सोरांव): 1.82 करोड़ रुपये स्वीकृत, पहली किस्त 45 लाख जारी।
क्या-क्या होगा विकास?
- भव्य प्रवेश द्वार और आधुनिक लाइटिंग
- यात्री शेड, बेंच और स्टाम्प फ्लोरिंग वाले मार्ग
- स्वच्छ शौचालय, पेयजल, डस्टबिन और साइनेज
- म्यूरल आर्ट से सजा परिसर
मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, “प्रयागराज में 2025 में करीब 69 करोड़ आगंतुक आए, जबकि माघ मेला-2026 में 21 करोड़+ श्रद्धालु पहुंचे। इन परियोजनाओं से कम प्रसिद्ध स्थल भी पर्यटन मानचित्र पर चमकेंगे।”
यह कदम उत्तर प्रदेश को धार्मिक पर्यटन का ग्लोबल हब बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है, जहां आस्था और आधुनिक सुविधाएं साथ चलेंगी। जल्द ही इन मंदिरों का नया रूप श्रद्धालुओं को देखने को मिलेगा!







