Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 28
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    ईरान का जवाबी हमला तेज! दुबई-कतर के बड़े बैंक खाली, अमेरिकी तेल टैंकर ‘सेफसी विष्णु’ उड़ा दिया; एक भारतीय नाविक शहीद, 15 भारतीयों समेत 27 क्रू बचाए

    ShagunBy ShagunMarch 12, 2026 Global NEWS No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Iran's counter-attack intensifies! Major banks in Dubai and Qatar are empty, the US oil tanker "Sefasi Vishnu" is blown up; one Indian sailor is martyred, and 27 crew members, including 15 Indians, are rescued.
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,185

    ईरान की चेतावनी के बाद खाड़ी में हड़कंप: बैंक कर्मचारी निकाले जा रहे

    दुबई/कतर/बगदाद:  मध्य-पूर्व में तनाव अब आर्थिक मोर्चे पर भी फैल गया है। ईरान ने साफ चेतावनी दी है कि अगर इज़राइल और अमेरिका उसके संस्थानों पर हमले जारी रखेंगे तो वह भी बैंकों और आर्थिक केंद्रों को निशाना बनाएगा। इस चेतावनी के कुछ घंटों बाद ही दुबई, कतर और आसपास के इलाकों में सिटी बैंक, HSBC, स्टैंडर्ड चार्टर्ड समेत कई अंतरराष्ट्रीय बैंक अपने दफ्तर खाली करा रहे हैं। कर्मचारियों को तुरंत निकालने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
    Iran's counter-attack intensifies! Major banks in Dubai and Qatar are empty, the US oil tanker "Sefasi Vishnu" is blown up; one Indian sailor is martyred, and 27 crew members, including 15 Indians, are rescued.
    ईरान की चेतावनी के बाद कि वह बैंकों को निशाना बनाएगा, दुबई में सिटी और HSBC और कतर समेत इस इलाके के कई बैंक खाली कर रहे हैं। ईरान ने चेतावनी दी है कि इज़राइल/US ने तेहरान में ‘सेपा’ बैंक पर बमबारी की थी, जिसमें कई बैंक कर्मचारी मारे गए थे।

    ईरान का कहना है कि इज़राइल/US ने तेहरान के ‘सेपा बैंक’ (Bank Sepah) पर बमबारी की थी, जिसमें कई निर्दोष बैंक कर्मचारी मारे गए। अब ईरान ने जवाब में खाड़ी देशों में अमेरिकी-इज़राइली बैंकों को ‘वैध लक्ष्य’ बता दिया है। ईरानी मीडिया और अधिकारियों ने लोगों को चेतावनी दी है कि ऐसे बैंकों से कम से कम 1 किलोमीटर दूर रहें।

    https://x.com/i/status/2031755759831392459

    उधर समुद्री मोर्चे पर भी ईरान का हमला:
    कल रात इराक के खोर अल जुबैर बंदरगाह के पास ईरान ने अमेरिकी स्वामित्व वाले मार्शल आइलैंड्स फ्लैग वाले तेल टैंकर ‘सेफसी विष्णु’ (Safesea Vishnu) पर हमला कर दिया। ईरानी ‘सुसाइड बोट’ और अंडरवाटर ड्रोन के हमले में टैंकर में भीषण आग लग गई। इस हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई, जबकि टैंकर पर सवार 27 लोगों को बचाया गया। इनमें 15 भारतीय शामिल हैं। बचे हुए क्रू को इराक के बसरा शहर में सुरक्षित पहुंचाया गया।

    भारतीय दूतावास बगदाद ने पुष्टि की है कि शहीद नाविक के परिवार को सूचित कर दिया गया है और बाकी 15 भारतीयों की मदद की जा रही है। ईरान ने हमले की जिम्मेदारी ली है और कहा है कि यह अमेरिका-इज़राइल के हमलों का जवाब है।

    सोशल मीडिया पर सवालों का तूफान:
    इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर भारतीयों में गुस्सा है। कई यूजर्स पूछ रहे हैं कि “सरेंडर महाराज कब तक मौन रहेंगे?” भारतीय नाविकों की जान जा रही है, लेकिन क्या भारत की तरफ से कोई सख्त बयान आएगा? क्या विदेश मंत्रालय अब सक्रिय होगा?

    विशेषज्ञों का कहना है कि यह पूरा घटनाक्रम अमेरिका-इज़राइल-ईरान युद्ध का नया चरण है, जिसमें अब तेल रूट और वैश्विक बैंकिंग भी प्रभावित हो रही है। बता दें कि अगर तनाव बढ़ा तो खाड़ी में तेल सप्लाई प्रभावित हो सकती है और भारत जैसे देशों पर भी असर पड़ेगा।

    https://x.com/i/status/2032045436719284671

    ताजा अपडेट के मुताबिक फिलहाल अभी तक कोई और हमला रिपोर्ट नहीं हुआ, लेकिन दुबई और कतर में सतर्कता चरम पर है। पूरी दुनिया की नजरें अब इस पर टिकी हैं कि अगला कदम क्या होगा।

    Shagun

    Keep Reading

    Lashkar-e-Taiba terrorist leader at the funeral of Shoaib Akhtar's brother (Include subhead; ensure no duplication)

    शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी नेता

    Earth's Fury: Devastation in Venezuela from twin powerful earthquakes; tremors felt in India too

    धरती का कहर: वेनेजुएला में दोहरे शक्तिशाली भूकंप से तबाही, भारत में भी कांपी धरती

    भारत ने सिंधु जल संधि निलंबित की, पाकिस्तान UNSC पहुंचा: बोला -हमारा दाना-पानी बंद हो जाएगा

    Strait of Hormuz closed again following Israeli attack; scenes of devastation in Iran.

    इजरायल के हमले के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर बंद, ईरान में तबाही का मंजर

    Iran fired 10 ballistic missiles at Israel; all destroyed. Trump’s stern message: "Make a deal now."

    ईरान ने इज़राइल पर दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें, सभी नष्ट; ट्रंप का सख्त संदेश- “अब डील करो”

    Human rights situation in Tibet goes from bad to worse: China's dominance further increases.

    तिब्बत में मानवाधिकारों की स्थिति बद से बदतर, चीन का दबदबा और बढ़ा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Devotees throng Khatu Shyam bhajan evening; BJP leader assures women of support

    खाटू श्याम की भजन संध्या में उमड़े भक्त, BJP नेता ने मातृशक्ति को दिया भरोसा

    June 28, 2026
    Lashkar-e-Taiba terrorist leader at the funeral of Shoaib Akhtar's brother (Include subhead; ensure no duplication)

    शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी नेता

    June 28, 2026
    A Journey of Humanity: 180 Kilometers of Maternal Love—A Mother's Affection from Saharanpur to Jantar Mantar

    इंसानियत का सफर: 180 किलोमीटर की ममता सहारनपुर से जंतर-मंतर तक माँ की मोहब्बत

    June 28, 2026
    The end of a golden chapter of simplicity, impartiality, and socialism

    सादगी, निष्पक्षता और समाजवाद के एक स्वर्णिम अध्याय का अंत

    June 26, 2026
    Korean companies eye YEIDA: Plans underway to develop a "Korean City"

    कोरियन कंपनियों की नजर YEIDA पर: “कोरियन सिटी” बनने की तैयारी

    June 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading