Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 18
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»साहित्य

    क्रांतिकारी गीतों से भगत सिंह को श्रद्धांजलि

    ShagunBy ShagunMarch 23, 2026 साहित्य No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    A Tribute to Bhagat Singh Through Revolutionary Songs
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 991

    संगीतमय नाटिका ‘शहीदों ने लौ जगाती जो’ का मंचन

    लखनऊ, 23 मार्च। स्वतंत्रता पाने की आम व्यक्ति की चाह और छटपटाहट को अनेक क्रांतिकारियों ने कैसे शब्दों और गीतों में ढालकर आवाज बुलंद कर एक आंदोलन सा खड़ा कर दिया, इसका अहसास कराती संगीतमय प्रस्तुति शहीदों ने लौ जलायी जो दर्शकों में जोश भर गयी।

    अमर शहीद भगत सिंह के बलिदान दिवस पर डा.उर्मिल कुमार थपलियाल फाउण्डेशन की ओर से रितुन थपलियाल के निर्देशन में नाटिका का मंचन आज शाम संत गाडगे जी महाराज प्रेक्षागृह गोमतीनगर में किया गया।

    यह नाटक दरअसल मेरी जां न रहे मेरा सर न रहे, जल्दी बन्द करो जलसे को डायर यूं बोला चिल्लाय, झण्डा ऊंचा रहे हमारा, जो शाने पर बगावत का आलम लेकर निकलते हैं और शीर्षक गीत शहीदों ने लौ जलायी जो जैसे क्रांतिकारी गीतों का एक कोलाज है। प्रस्तुति में जंगे आजादी के उन तरानों को शामिल किया गया है जिन पर ब्रिटिश शासन ने प्रतिबंध लगा दिया था। इन तरानों को एक कथा सूत्र में बांधने के लिए ऐसी वीरान जगह की कल्पना की गई है जिसे अंग्रेजों ने जेल में बदल दिया था। इस जेल में उन क्रांतिकारियों को बंद कर दिया गया था जो अंग्रेजों के लिए खतरा थे। यह कैदी जेल में अपनी मृत्यु का उत्सव मनाने में तल्लीन थे। वह गाते बजाते अपनी मौत का स्वागत कर रहे थे।A Tribute to Bhagat Singh Through Revolutionary Songs

    अंग्रेजों की यातनाओं से घायल पुरुषोत्तम दादा की प्राणाहुति के बाद इन क्रांतिकारियों का क्रोध चरम सीमा पर पहुंच जाता है और वह जेल तोड़कर फरार हो जाते हैं। नाटक में श्यामलाल गुप्ता पार्षद, नित्यानंद पांडे, सागर निजामी, साहिर लुधियानवी, जयदेव शर्मा कमल, इकबाल, माधव शुक्ला, पी एस वर्मा, कुलवंत सिंह और कुछ अज्ञात रचनाकारों के रचे गीत शामिल किये गये हैं। डा.थपलियाल द्वारा संकलित गीतों पर उनके रचे और संगीतबद्ध किये नाटक निर्देशक रितुन ने वेशभूषा निर्धारित करने के साथ नाटक में अभिनेताओं की शारीरिक ऊर्जा का भरपूर इस्तेमाल करते हुए आवाज के उतार-चढ़ाव के साथ ही लय और ताल का संतुलन कर प्रस्तुति को दर्शनीय और श्रवणीय बनाया।

    नाटक में सूत्रधार की भूमिका में सोम गाँगुली के साथ मंगल स्वरूप मिश्रा- संजय शर्मा, कुशाल सिंह राणा- आदित्य विश्वकर्मा, दामोदर ओझा- ऋषभ पाण्डेय, लक्ष्मी प्रसाद पासी- ओमकार पुष्कर, अहमद वारसी- सत्यम् पाण्डेय, अमरीक सिंह- ऋषभ सिंह, जमाल पाशा- अर्पित कुमार,‌ रामकुमार पाण्डेय- प्रथमेश मिश्रा, पुरुषोततम दादा- उदित नारायण, पंकज।

    कुमार खत्री- श्लोक प्रताप बाल्मीकि, मोहन दास गोखले- अभिनव शुक्ला, मणि प्रसाद- अभिनव सिंह, अंग्रेज अधिकारी- प्रांशु तिवारी, सिपाही 1- प्रखर द्विवेदी, सिपाही 2- अचिंत्य शुक्ला और बालिका की भूमिका में गार्गी द्विवेदी मंच पर उतरे। मंच पार्श्व में रंगदीपन में मनीष सैनी, दृश्यबंध निर्माण में आशुतोष आंशु के अलावा अन्य पक्षों में ऋषभ पांडे, ओमकार पुष्कर, संगम बहुगुणा, अर्चना शुक्ला, मीता पन्त, प्रथमेश मिश्रा और सत्येंद्र कुमार मिश्रा का सहयोग रहा। मुख्य अतिथि के तौर पर यहां भारतेंदु नाथ अकादमी के अध्यक्ष रति शंकर त्रिपाठी आमंत्रित थे।

    Shagun

    Keep Reading

    A silent scream! Congratulations! Congratulations! Congratulations!

    एक मौन चीख! अभिनंदन! अभिनंदन!अभिनंदन!

    When the temple became the means... and propriety fell silent...!

    जब मंदिर बना ज़रिया… और मौन हुई मर्यादा…!

    3 मिनट की झपकी एक ईमानदार इंसान की इज़्ज़त लगभग छीन लेती

    Many writers are caught in a labyrinth of duties!

    कर्त्तव्यों के चक्रव्यूह में घिरे हैं कई कलमकार!

    When a clever merchant and an innocent king taught a lesson to the forest and the sea...!

    जब चतुर व्यापारी और मासूम राजा ने दी जंगल और समंदर को सीख तब..!

    Raja ka Aaina (The King's Mirror): The King's Mirror is no ordinary mirror.

    राजा का आईना : राजा का आईना कोई साधारण आईना होता नहीं

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Crocodile terror in Bahraich: 12-year-old Sunil dragged alive into the Ghaghara River; uncle's brave rescue attempt proves futile.

    बहराइच में मगरमच्छ का कहर: 12 वर्षीय सुनील को घाघरा नदी किनारे जिंदा खींच ले गया, चाचा का बहादुर प्रयास व्यर्थ

    July 17, 2026

    भूजल सप्ताह में लखनऊ में जागरूकता का अनोखा मेला: व्याख्यान, प्रदर्शनी और वृक्षारोपण

    July 17, 2026
    Uttarakhand's folk festival 'Harela' celebrated with vibrant enthusiasm in Kalyanpur.

    कल्याणपुर में रंग-बिरंगे उत्साह के साथ मनाया उत्तराखण्ड का लोकपर्व हरेला

    July 17, 2026
    सोनम वांगचूक का डटकर ऐलान : 20 जुलाई तक ज़िंदा रहूँगा, संसद मार्च सफल न हुआ तो भूत बनकर लौटूँगा!

    सोनम वांगचूक का डटकर ऐलान : 20 जुलाई तक ज़िंदा रहूँगा, संसद मार्च सफल न हुआ तो भूत बनकर लौटूँगा!

    July 17, 2026

    अब उच्चतम न्याय की आस में शिक्षा का एक मंदिर

    July 17, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading