सपा नेता अरविंद यादव ने घर जाकर दी साइकिल और शॉल
लखनऊ/गदरपुर। मेहनत और लगन की मिसाल कायम करने वाली उत्तराखंड बोर्ड की मेधावी छात्रा कनिष्का प्रजापति को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साइकिल भेंट की है।
आदर्श कन्या इंटर कॉलेज की हाईस्कूल छात्रा कनिष्का ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश मेरिट में 22वां स्थान हासिल किया। अपनी इस उपलब्धि पर अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव विशेष रूप से उनके घर पहुंचे।
सम्मान और प्रोत्साहन : अरविंद यादव ने कनिष्का को साइकिल भेंट करने के साथ ही शॉल ओढ़ाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। उन्होंने छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और पूरे परिवार को बधाई दी।
कनिष्का चकरपुर (विधानसभा गदरपुर) निवासी लेखराज प्रजापति की पुत्री हैं। उनके पिता गांव में स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाते हैं। कनिष्का ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन, परिवार के सहयोग और रोजाना दो घंटे की नियमित पढ़ाई को दिया।
सपना है देश सेवा काकनिष्का का सपना जूनियर इंजीनियर (JE) बनकर देश की सेवा करना है। उनकी माता एक कुशल गृहिणी हैं और उन्होंने बेटी की पढ़ाई में पूरा साथ दिया।
सम्मान समारोह में मौजूद प्रमुख लोग: क्षेत्र पंचायत सदस्य अमित कुमार, विधानसभा अध्यक्ष मो. आज़म, नगर उपाध्यक्ष रहीस लाला, अरविंद दिवाकर, रमेश प्रधान, मेवाराम प्रधान सहित कई गणमान्य नागरिक। सभी ने कनिष्का के जज्बे की सराहना करते हुए उसे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत बताया।







