पार्टी छोड़ना चाहते हो तो आजाद हो, मैं फिर से खड़ी करूंगी”
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवाने और सालों के सबसे बड़े चुनावी झटके के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) में आंतरिक कलह चरम पर पहुंच गया है। पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी अब अपने ही नेताओं पर भरोसा खो चुकी दिख रही हैं।
ममता ने कहा : पार्टी छोड़ना चाहते हो तो आजाद हो, मैं फिर से खड़ी करूंगी
कोलकाता के कालीघाट स्थित आवास पर चुनाव लड़ने वाले सभी TMC उम्मीदवारों के साथ समीक्षा बैठक में ममता बनर्जी ने दो टूक कहा कि “जो लोग पार्टी छोड़ना चाहते हैं, वे छोड़ सकते हैं। मैं पार्टी को फिर से खड़ा करूंगी।”
बैठक में ममता के भतीजे और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी भी मौजूद रहे।
हार के बाद बढ़ा बवाल
चुनावी हार के बाद TMC में नेताओं के पाला बदलने की अटकलें तेज हो गई हैं। कई नेता असंतोष जता रहे हैं। ममता बनर्जी के इस बयान को पार्टी के अंदरूनी घमासान का सबसे बड़ा सबूत माना जा रहा है। उन्होंने साफ संकेत दिया कि अब वे बागी या अविश्वसनीय तत्वों को लेकर कोई समझौता नहीं करेंगी।
ममता फिलहाल पार्टी को नई ऊर्जा और नई रणनीति के साथ खड़ा करने की कवायद में जुटी हुई हैं। उनका यह रुख TMC के पुराने और नए नेताओं दोनों के लिए एक बड़ा टेस्ट बन गया है।
आपको क्या लगता है क्या TMC टूटने की कगार पर है या ममता फिर कमाल दिखाएंगी? फिलहाल अगले कुछ दिनों में पार्टी की अंदरूनी गतिविधियां इस सवाल का जवाब देंगी।







