कहा : पढ़ोगे तो नौकरी मांगोगे, इसलिए पेपर लीक कर दो
नई दिल्ली : प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धचार्य ने NEET पेपर लीक मामले पर भावुक होकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “सरकार चाहती है आप पढ़ो ही ना। क्योंकि अगर आप पढ़ोगे तो नौकरी मांगोगे। वो चाहते हैं कि आप बेरोजगारी भत्ता 2000-3000 रुपये लेते रहो लेकिन नौकरी न मांगो। एग्जाम दोगे, लीक हो जाएगा, अगला पेपर कब होगा पता नहीं। यही देश का सबसे बड़ा घोटाला है।”अनिरुद्धचार्य के इस बयान ने सोशल मीडिया पर तूफान खड़ा कर दिया है।
जनता की प्रतिक्रियाएं
समर्थन में:
एक यूजर अमन कुशवाहा ने लिखा, “आज पहली बार महाराज जी के श्रीमुख से कुछ अच्छा प्रवचन सुनने को मिला है। प्रणाम महाराज जी। जब जागे तभी सबेरा।”
आलोचना में:
बजरंग यादव ने तंज कसते हुए कहा, “ये गुरुजी तो मौसम की तरह रंग बदल रहे हैं! जो कल तक सरकार की आरती उतारते नहीं थकते थे, वो आज अचानक सच की गंगा बहाने लगे।”
भीष्म प्रताप ने सवाल उठाया, “ये कथावाचक कब से भाजपा विरोधी हो गया? इन्हें भी अपनी रोजी-रोटी की फिक्र है। युवा बेरोजगार रहेगा तो दान-दक्षिणा कहां से आएगा?”
सुनील कुशवाहा : भाई इन पर कभी विश्वास मत करो एक गिरगिट के जैसा रंग बदलते हैं बाबा के नाम पर लोग ढोंग कर रहे हैं धीरे-धीरे लोग समझदार हो रहे हैं इन लोगों का दुकान बंद हो जाएगा इसके लिए लोगो एक अच्छा बात बोलकर अपनी तरफ फिर से लोगों को खींचना चाहते हैं।
देशभर में गरम है NEET पेपर लीक विवाद :
बता दें कि NEET पेपर लीक विवाद एक बार फिर देशभर में गरमा गया है। छात्रों की मेहनत पर सवाल उठ रहे हैं, जबकि कथावाचक अनिरुद्धचार्य जैसे लोकप्रिय व्यक्तियों के बयान ने इस मुद्दे को नया आयाम दे दिया है। युवा बेरोजगारी और परीक्षा घोटालों पर बहस अब और तेज होने वाली है।
https://x.com/i/status/2056206710524801209
तो आप क्या मानते हैं क्या ये बयान महज एक कथावाचक की आवाज है या युवा वर्ग की व्यापक नाराजगी का प्रतिबिंब? फिलहाल चर्चा जारी है।






