लखनऊ/अयोध्या, 31 मई: श्रीराम जन्मभूमि परिसर के मां दुर्गा मंदिर पर आयोजित धर्म ध्वजारोहण अनुष्ठान में “सुंदरकांड महा अभियान” की वैश्विक संयोजिका सपना गोयल ने जोर देकर कहा कि “सुंदरकांड के नियमित पाठ से हर सनातनी का जीवन सुंदर बन सकता है।”
ध्वजारोहण में शामिल हुईं साध्वी ऋतंभरा और साध्वी निरंजन ज्योति
29 मई शुक्रवार को माता के साप्ताहिक दिवस पर राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा मातृशक्ति को समर्पित इस विशेष अनुष्ठान में साध्वी ऋतंभरा और केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने मंदिर शिखर पर धर्म ध्वजा फहराई। ध्वजारोहण से पहले यज्ञशाला में विशेष पूजा-अनुष्ठान भी हुआ।
ट्रस्ट की ओर से सपना गोयल को “सुंदरकांड महा अभियान भारत वर्ष की बने पहचान” के प्रमुख के रूप में विशेष आमंत्रण दिया गया था।
“भारत फिर बने विश्व गुरु” का संकल्प
सपना गोयल ने लखनऊ में संवाददाताओं से बात करते हुए बताया कि उनका एकमात्र लक्ष्य है- संतों-ऋषियों की पावन भूमि भारत को पुनः विश्व गुरु के पद पर प्रतिष्ठित करना। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए “ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति” के तहत बिना किसी सरकारी या निजी सहयोग के लगातार कार्य हो रहा है।
अब तक के प्रमुख आयोजन
- 5,000+ महिलाओं के साथ लखनऊ के झूलेलाल घाट पर सामूहिक सुंदरकांड (मार्च 2024)
- नैमिषारण्य में 5,000 महिलाओं का भव्य सुंदरकांड महायज्ञ (जून 2024)
- उत्तर प्रदेश के 25+ जिलों में बड़े स्तर पर महायज्ञ
- कोटद्वार, काशी विश्वनाथ, हरिद्वार, चित्रकूट, प्रयागराज, मथुरा, कानपुर सहित कई पावन स्थलों पर सामूहिक पाठ
अयोध्या में मासिक सुंदरकांड का नियमित सिलसिला
सपना गोयल के अभियान ने अब तक उत्तर प्रदेश के 42 जिलों और देश के 10 राज्यों तक पहुंच बना ली है। लखनऊ में जल्द 11,000 महिलाओं का सामूहिक सुंदरकांड प्रस्तावित है।
साथ ही “सेवा परमो धर्मः” के तहत जरूरतमंदों को कंबल वितरण और भंडारे का कार्य भी निरंतर जारी है।
फिलहाल संदेश साफ है : सुंदरकांड सिर्फ पाठ नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय उत्थान का महा आंदोलन बन रहा है।







