हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन सच्चे हृदय और शुद्ध मन से हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने से भक्तों के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। हिंदू धर्म शास्त्रों में ज्येष्ठ मास में हनुमानजी पूजा का खास महत्व बताया गया है। ज्येष्ठ मास में पड़ने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहा जाता है। इस दिन किए गए छोटे से उपाय बड़ी से बड़ी बाधा को दूद कर देते है।
बड़ा मंगल को करें ये उपाय- बड़े मंगल के दिन साधक को व्रत रखकर भगवान हनुमान जी की विशेष पूजा करनी चाहिए। हनुमान जी को चमेली का तेल, सिन्दूर और चोला चढ़ाएं, ऐसा करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। विजय प्राप्ति का वरदान मिलता है।
इस दिन मिट्टी की चीजों का दान भी बहुत ही शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में मंगल को गर्म ग्रह माना जाता है। ऐसे में ठंडी चीजों का दान करने से मंगल के शुभ प्रभाव का जीवन पर असर होता है और, मांगलिक दोष से मुक्ति मिलती है। बड़े मंगल के दिन हनुमान चालीसा का 11 बार श्रद्धा से पाठ करें। माना जाता है कि इससे जीवन में आने वाले सभी संकट और धाएं दूर जाती हैं ।
– इस दिन हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं, लाल रंग का चोला पहनाएं और बूंदी का भोग लगाएं ये उपाय बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए बेहद फलदायी माने जाते हैं।
हनुमानजी की पूजा विधि-
सुबह खान के बाद हनुमानजी को लाल रंग का चोला अर्पित करें। चोला चढ़ाते वक्त हनुमान जी के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं हनुमानजी को गुलाब की माला अर्पित करें। हनुमान जी की मूर्ति के दोनों कंधों पर थोड़ा-थोड़ा केवड़े का इत्र लगाएं। इस दिन पान के पत्ते पर थोड़ा सा गुड़ और चना रखकर बजरंगबली को भोग लगने ना भूलें। इससे बजरंगबली बेहद प्रसन्न होते हैं। इस दिन अगर संभव हो तो हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ जरूर करें।






