Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 28
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    तिब्बत में मानवाधिकारों की स्थिति बद से बदतर, चीन का दबदबा और बढ़ा

    ShagunBy ShagunJune 8, 2026 इंडिया No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Human rights situation in Tibet goes from bad to worse: China's dominance further increases.
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 135

    तिब्बती भाषा-धर्म पर सख्ती, शिक्षा में मंदारिन थोपने का आरोप

    नई दिल्ली : तिब्बती केंद्र मानवाधिकार और लोकतंत्र (TCHRD) ने दो नई रिपोर्ट जारी कर चीन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार वर्ष 2025 में तिब्बत में मानवाधिकार हनन बढ़ा है और चीन ने इस क्षेत्र पर अपना राजनीतिक व वैचारिक नियंत्रण और मजबूत कर लिया है।

    चीनी नीतियों का तिब्बती संस्कृति पर हमला

    TCHRD की वार्षिक रिपोर्ट “तिब्बत में मानवाधिकार स्थिति 2025” और “धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट (2012-2025)” में कहा गया है कि चीन की दमनकारी नीतियां तिब्बती लोगों की सांस्कृतिक, धार्मिक और नागरिक स्वतंत्रता के लिए बड़ा खतरा बन गई हैं। बीते एक साल में दमन की घटनाएं बढ़ी हैं।

    भाषा पर सबसे बड़ा संकट

    चीनी अधिकारियों द्वारा हाल में लागू किए गए शिक्षा कानून के तहत प्रारंभिक शिक्षा में पुतोंगहुआ (मंदारिन) भाषा को अनिवार्य प्राथमिकता दी जा रही है। इससे तिब्बती भाषा शिक्षा हाशिए पर चली गई है।

    TCHRD की कार्यकारी निदेशक तेनजिन दावा ने कहा कि यह नीति तिब्बती भाषा और संस्कृति को भावी पीढ़ियों तक पहुंचने से रोकने की सुनियोजित रणनीति का हिस्सा है।

    रिपोर्ट के खास बात :

    • तिब्बत पर चीन का नियंत्रण और सख्त हुआ
    • राजनीतिक व वैचारिक दमन बढ़ा
    • धार्मिक स्वतंत्रता पर लगातार हमले
    • मंदारिन भाषा को बढ़ावा देकर तिब्बती पहचान को कमजोर करने की कोशिश

    TCHRD की रिपोर्ट्स एक बार फिर दावा कर रही हैं कि चीन तिब्बत को पूरी तरह अपनी संस्कृति में समाहित करने की कोशिश में लगा है, जिससे तिब्बती भाषा, धर्म और पहचान गंभीर संकट में है। यह रिपोर्ट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तिब्बत मुद्दे को फिर से सुर्खियों में ला सकती है।

    Shagun

    Keep Reading

    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    Pitru Paksha 2026: Shraddh rituals to begin on September 26; Sarvapitra Amavasya on October 10.

    पितृ पक्ष 2026: 26 सितंबर से शुरू होगी श्राद्ध परंपरा, 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    Anant Chaturdashi is on September 25; Lord Vishnu's 'Anant' (infinite) form will be worshipped.

    अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को, भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की होगी पूजा

    वामन द्वादशी आज: भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा, पूजा-विधि और महत्त्व

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    September 27, 2026
    Pitru Paksha 2026: Shraddh rituals to begin on September 26; Sarvapitra Amavasya on October 10.

    पितृ पक्ष 2026: 26 सितंबर से शुरू होगी श्राद्ध परंपरा, 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या

    September 27, 2026

    श्रेया घोषाल बनीं Shaya by CaratLane की नई ब्रांड एंबेसडर, चांदी के गहनों को देंगी नई पहचान

    September 26, 2026

    Funded Trader Markets के रिवॉर्ड्स ने पार किया USD 7.4 मिलियन का आंकड़ा, हर पेआउट का पब्लिक लेजर उपलब्ध

    September 25, 2026
    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    September 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading