6 जून को चेतावनी, 8 जून तक कोई जवाब नहीं
लखनऊ। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (लखनऊ शाखा) ने जिलाधिकारी को 6 जून 2026 को नोटिस भेजकर साफ चेतावनी दी थी कि जनपद के परिषदीय शिक्षकों का वेतन 8 जून तक भुगतान न किया गया तो 9 जून से जनगणना कार्य बहिष्कार कर दिया जाएगा। लेकिन जिला प्रशासन की ओर से न तो वेतन का भुगतान हुआ और न ही संगठन के साथ कोई वार्ता की गई।
9 जून से आंदोलन होगा सख्त
इस स्थिति में जिला संगठन ने फैसला लिया है कि कल 9 जून 2026 से पूरे लखनऊ जनपद में “वेतन नहीं, जनगणना नहीं” के नारे के साथ जनगणना कार्य का पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा।
सभी प्रगणक (Enumerators) और सुपरवाइजर शिक्षक भाई-बहनों से अपील की गई है कि वे तुरंत अपने-अपने व्हाट्सएप ग्रुपों में यह सूचना प्रसारित करें और बहिष्कार में पूर्ण रूप से शामिल हों।
शिक्षकों ने दिया संदेश
शिक्षकों के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है। संगठन ने कहा है कि जब तक वेतन भुगतान नहीं होता, शिक्षक जनगणना जैसे सरकारी कार्य में सहयोग नहीं करेंगे।
जिला पदाधिकारी सुधांशु मोहन – जिला अध्यक्ष
वीरेंद्र सिंह – जिला मंत्री
फहीम बेग – जिला कोषाध्यक्ष
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जनपद लखनऊ
वहीं ताजा अपडेट के मुताबिक अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार सिंह के आश्वासन के उपरांत कि कल 12:00 बजे तक प्रत्येक दशा में शिक्षकों का वेतन भुगतान कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी आश्वत किया कि यदि कल 12:00 बजे तक शिक्षकों का वेतन भुगतान नहीं होता है तो आप आगे की पूरी जनगणना का बहिष्कार कर सकते हैं उधर संघ ने कहा कि ऐसी स्थिति में कल 2 बजे तक के लिए जनगणना बहिष्कार को सर्व सम्मति से वापस लिया जाता है।
बता दें कि यह आंदोलन कल यानी 9 जून से प्रभावी होगा। प्रशासन अब अंतिम समय में कोई ठोस कदम उठाता है या नहीं, यह देखना दिलचस्प होगा।







