जगद्गुरु रामभद्राचार्य की श्रीराम कथा में शामिल हुए सीएम योगी आदित्यनाथ
लखनऊ: गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीतापुर रोड स्थित बृज की रसोई परिसर में चल रही नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के समापन अवसर पर पहुंचकर जगद्गुरु रामभद्राचार्य का आशीर्वाद लिया और कथा श्रवण किया।
रामभद्राचार्य का संदेश
जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने सख्य भाव की व्याख्या करते हुए कहा कि लक्ष्य पर केंद्रित मन वाला व्यक्ति ही लक्ष्मण है। उन्होंने रावण को विदेशी आक्रांता और सीता को भारतीय संस्कृति बताया। उन्होंने सभी से सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करने का आह्वान किया।
योगी का बयान : जीवन की हर समस्या का समाधान श्रीराम के नाम में है
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर भारतीय को जोड़ने वाला नाम मर्यादा पुरुषोत्तम राम का है। उन्होंने रामभक्ति को राष्ट्रशक्ति का आधार बताया और कहा कि जीवन की हर समस्या का समाधान श्रीराम के नाम में है। उन्होंने लव जिहाद पर भी चिंता व्यक्त की।






