एएफए का एक्सक्लूसिव लाइसेंस हासिल कर जगदाले ने मारा बड़ा दांव
नई दिल्ली, 23 जून 2026: जगदाले इंडस्ट्रीज़ प्राइवेट लिमिटेड ने अर्जेंटिना फुटबॉल असोसिएशन (एएफए) के साथ भारत में एक्सक्लूसिव लाइसेंसिंग अधिकार हासिल कर लिया है। यह साझेदारी खेल की जुनून भरी विरासत को स्वास्थ्य और वेलनेस से जोड़ने का अनोखा प्रयास है।
विश्व चैंपियन फुटबॉल + भारतीय हेल्थकेयर का पावरफुल कॉम्बिनेशन
दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फुटबॉल महासंघों में शुमार एएफए की वैश्विक छवि और जगदाले की नवाचार वाली दवाइयों का यह गठजोड़ अब भारतीय बाजार में नई ऊर्जा लाने वाला है। कंपनी अपने लोकप्रिय उत्पादों – DART® (दर्द-बुखार निवारक), MULMINA® (इम्यूनिटी बूस्टर ड्रिंक) और ONEL® (हाइड्रेशन ड्रिंक) – को इस साझेदारी के जरिए और मजबूती से आगे बढ़ाएगी।
क्या होगा आगे?
जगदाले अब एएफए के ब्रांड का उपयोग करते हुए स्वास्थ्य देखभाल पेशेवरों, फार्मासिस्ट, डिस्ट्रीब्यूटर्स और सेल्स टीमों के लिए खास कार्यक्रम, इवेंट्स और एंगेजमेंट सीरीज शुरू करने वाला है। इन कार्यक्रमों के जरिए कंपनी अपने व्यापार नेटवर्क में गहरी भागीदारी और ब्रांड लॉयल्टी बढ़ाना चाहती है।
चेयरमैन का बयान
इस मौके पर श्री राजेश नागराज राव जगदाले, चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, जगदाले इंडस्ट्रीज़ ने कहा कि
“दुनिया के सबसे सम्मानित फुटबॉल संस्थान अर्जेंटिना फुटबॉल असोसिएशन के साथ यह साझेदारी हमारे लिए गर्व का विषय है। एएफए का जुनून और विजयी भावना हमारे मूल्यों – गुणवत्ता, नवाचार और उत्कृष्टता – से पूरी तरह मेल खाती है। यह सहयोग हमें और आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा।”
बता दें कि यह साझेदारी न सिर्फ जगदाले के ब्रांड को नई ऊंचाई देगी, बल्कि भारतीय बाजार में प्रीमियम हेल्थकेयर और स्पोर्ट्स लाइसेंसिंग का नया उदाहरण भी पेश करेगी।







