Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 3
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    सीएम योगी ने सहारनपुर से किया ‘स्कूल चलो अभियान’ का शुभारंभ

    ShagunBy ShagunJuly 1, 2026Updated:July 1, 2026 उत्तर प्रदेश No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    CM Yogi launches 'School Chalo Abhiyan' from Saharanpur
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 163

    2047 के विकसित भारत के लक्ष्य में शिक्षा होगी सबसे अहम कड़ी

    सहारनपुर, 1 जुलाई 2026 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मां शाकुम्बरी की पावन धरती सहारनपुर से राज्यव्यापी ‘स्कूल चलो अभियान’ के दूसरे चरण की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने बच्चों को नई पाठ्य पुस्तकें, स्कूल बैग और स्टेशनरी किट वितरित कीं तथा जनपद के उत्कृष्ट प्रधानाध्यापकों को सम्मानित किया।

    बेसिक शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान
    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि मां शाकुम्बरी और मां सरस्वती के आशीर्वाद से शिक्षा का यह महायज्ञ निरंतर आगे बढ़ रहा है।

    उन्होंने जोर देकर कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य को पूरा करने में शिक्षा विभाग अहम भूमिका निभाएगा।”

    सरकार की उपलब्धियां
    मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि योगी सरकार के मार्गदर्शन में प्रदेश के हर विद्यालय को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ा गया है और शिक्षकों का मनोबल बढ़ाया गया है। नतीजतन बेसिक शिक्षा विभाग गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में तेजी से आगे बढ़ रहा है।CM Yogi launches 'School Chalo Abhiyan' from Saharanpur

    मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा –

    नन्हे सपनों को नई उड़ान, विकास को नई गति और भविष्य को नई पहचान दे रहा ‘नया उत्तर प्रदेश’…

    हर बच्चे को स्कूल पहुंचाना है, कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रह पाए, ये हमारा सामाजिक दायित्व भी है और राष्ट्रीय कर्तव्य भी। आदिशक्ति माँ शाकुम्भरी देवी की कृपा भूमि जनपद सहारनपुर से आज राज्यव्यापी ‘स्कूल चलो अभियान-2026’ के द्वितीय चरण (1 जुलाई-15 जुलाई, 2026) का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को नवीन शैक्षणिक सत्र की पाठ्य-पुस्तकें, स्कूल बैग एवं स्टेशनरी का वितरण किया। साथ ही, जनपद के सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को सम्मानित भी किया। सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं एवं सम्मानित होने वाले शिक्षकों को हार्दिक बधाई।

    https://x.com/myogiadityanath/status/2072343996442325320/video/1

    अभियान का रिकॉर्ड

    • अभियान प्रतिवर्ष दो चरणों में चलाया जाता है (1-15 अप्रैल और 1-15 जुलाई)।
    • पहले चरण में पूरे प्रदेश में 20 लाख से अधिक बच्चों का नया नामांकन हुआ, जिनमें सहारनपुर में ही 35 हजार से अधिक बच्चे शामिल हैं।
    • दूसरे चरण में 3 वर्ष के बच्चों को बाल वाटिका और 6 वर्ष के बच्चों को कक्षा-1 में नामांकन का लक्ष्य है।
    • ड्रॉपआउट बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने और बालिकाओं के लिए रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण अभियान भी चलाया जा रहा है।

    सीएम योगी का संकल्प
    मंत्री ने कहा कि विपरीत मौसम के बावजूद सीएम योगी का निर्धारित समय पर कार्यक्रम में शामिल होना उनकी शिक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

    बता दें कि यह अभियान न सिर्फ बच्चों को स्कूल पहुंचाने का माध्यम है, बल्कि देश के उज्ज्वल भविष्य को संवारने का मजबूत संकल्प भी है।

    Shagun

    Keep Reading

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Dabangg’ Divas in Khaki

    खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ

    September 2, 2026
    ‘Vibe’ trailer released: An explosive cocktail of laughter, action, and twists.

    ‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज: हंसी, एक्शन और ट्विस्ट का धमाकेदार कॉकटेल

    September 2, 2026
    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    September 2, 2026
    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    September 2, 2026
    Hanuman Ansh beats ‘Toxic’

    हनुमान अंश ने ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा

    September 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading