मुंबई: ट्रेलर के बाद अब फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ का पहला गाना ‘नच ले ललारिया’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। राघव जुयाल की जबरदस्त डांस एनर्जी, मस्ती और दमदार बीट्स ने इसे तुरंत पार्टी का फेवरेट बना दिया है।
लंदन की गलियों में देसी डांस एक्सप्लोजन
लंदन की रंगीन लोकेशन्स पर फिल्माया गया यह गाना राघव जुयाल और पूरी स्टारकास्ट की धमाकेदार परफॉर्मेंस से भरा है। आकर्षक विजुअल्स, तगड़ी कोरियोग्राफी और राघव की लाइटनिंग फुटवर्क दर्शकों को स्क्रीन के सामने थिरकने पर मजबूर कर रहे हैं।
अमित त्रिवेदी का जोशीला म्यूजिक, चुटीले बोल
अमित त्रिवेदी के एनर्जेटिक संगीत, कुमार के मजेदार बोल और जैस्मिन सैंडलस व सुधीर यादववंशी की दमदार आवाज ने गाने को परफेक्ट पार्टी एंथम का रूप दे दिया है। अमित त्रिवेदी ने बताया कि उनका मकसद ही ऐसा गाना बनाना था जिसे सुनते ही हर किसी के पैर अपने आप थिरकने लगें।
यह गाना फिल्म के हल्के-फुल्के, मनोरंजक और जश्न वाले मूड को पूरी तरह कैप्चर करता है। टिप्स म्यूजिक पर रिलीज होते ही गाने ने फिल्म के प्रति उत्सुकता और बढ़ा दी है।
रिलीज डेट: विवेक बी. अग्रवाल द्वारा निर्देशित फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ 30 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में दर्शकों के सामने आएगी।






