बीजेपी पर धरनास्थल पर गुंडे भेजने का हमला, अभिजीत दिपके का बयान
नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र समर्थित आंदोलन में तीखा राजनीतिक आरोप लगा है। कोकरोच जनता पार्टी के फाउंडिंग प्रेसिडेंट अभिजीत दिपके ने बीजेपी पर धरनास्थल पर गुंडे भेजकर आंदोलन को बदनाम करने का गंभीर आरोप लगाया है।”
गुंडे पत्थरबाजी कर रहे हैं”
अभिजीत दिपके ने कहा, “बीजेपी अपने गुंडों को भेज रही है ताकि हमारे शांतिपूर्ण प्रदर्शन को बदनाम किया जा सके। ये गुंडे पत्थरबाजी कर रहे हैं।” उन्होंने लाठीचार्ज को “बहुत बेरहम” बताया और कहा कि दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कोर्ट में कार्रवाई करेंगे।
अभिजीत दिपके का बड़ा आरोप:BJP ने बाहर से लोगों को भेजकर शांतिपूर्ण आंदोलन में पत्थरबाज़ी करवाई। उनका दावा है कि पुलिस खुद पत्थरों से भरे ट्रक लेकर आई। दिपके के मुताबिक, एक महीने तक प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन अब आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश हो रही है।
34वें दिन भी जारी है प्रदर्शन
आंदोलन आज अपना 34वां दिन पूरा कर रहा है। सोनम सर 26वें दिन भी भूख हड़ताल पर हैं। दिपके ने अपील की, “हम सोनम सर से अनुरोध करते हैं कि वे अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दें। हम उनकी जान नहीं गंवा सकते।” उन्होंने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा।
हुमा कुरैशी का समर्थन
इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचीं। उन्होंने प्रदर्शनकारियों के साथ एकजुटता जताई और छात्रों की मांगों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।
https://x.com/awesh29/status/2079992851799392474/video/1
बता दें कि आंदोलन अब राजनीतिक और सांस्कृतिक हलकों में चर्चा का विषय बनता जा रहा है। स्थिति पर नजर बनी हुई है।







