नई दिल्ली: क्रिकेट के ‘वॉल’ राहुल द्रविड़ अब किचन में भी दीवार बन गए हैं। फ्रीडम सनफ्लावर ऑयल के नए कैंपेन में वे उपभोक्ताओं से अपील कर रहे हैं – हर 1 लीटर का पाउच खरीदने के बाद घर लाकर तराजू पर तौल लो। अगर 910 ग्राम से कम निकला तो समझो धोखा हुआ है।
कंपनी GEF इंडिया ने कई ब्रांड्स के पाउच तराजू पर रखकर वीडियो जारी किया है। नतीजा चौंकाने वाला है कई मशहूर ब्रांड्स के “1 लीटर” पाउच में 850-880 ग्राम ही तेल निकला, जबकि फ्रीडम का पाउच हर बार 910 ग्राम या उससे ज्यादा निकला।

द्रविड़ ने मुस्कुराते हुए कहा,
“तेल खाने में कम होना चाहिए, पैक में नहीं।
बस एक तराजू रखो और हर पाउच को तौल लो –
इसे कहते हैं पैक रिव्यू सिस्टम (PRS)।
अवेयर कंज्यूमर ही असली थर्ड अंपायर है।”कंपनी का दावा है कि यह कोई मार्केटिंग स्टंट नहीं, बल्कि उपभोक्ताओं को सशक्त बनाने की मुहिम है। अब सोशल मीडिया पर #PackReviewSystem ट्रेंड करने लगा है और लोग अपने-अपने किचन के तराजू की तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं।
तो अगली बार जब भी तेल खरीदें, याद रखिए द्रविड़ की लाइन –
“घर लाओ, तौलो, फिर इस्तेमाल करो!”







