ऑडिशन के 10 मिनट में फाइनल हुआ रोल, हनु राघवपुडी के निर्देशन में निभाएंगे अहम किरदार
मुंबई/हैदराबाद: अभिनेता जितिन गुलाटी अपने करियर में एक बड़ा मुकाम हासिल करने जा रहे हैं। अक्षय खन्ना के साथ पौराणिक थ्रिलर ‘महाकाली’ में काम करने के बाद, अब वह साउथ सुपरस्टार प्रभास की बहुचर्चित फिल्म ‘फौजी’ से अपना तेलुगु डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
निर्देशक हनु राघवपुडी (सीता रामम फेम) की इस फिल्म में जितिन एक ऐसा महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं, जो कहानी को एक नया मोड़ देता है। जितिन अपने हिस्से की करीब एक महीने की शूटिंग पूरी भी कर चुके हैं।
“मैं हनु सर का दिल से आभारी हूँ जिन्होंने मुझ पर इतना भरोसा जताया। ‘फौजी’ जैसी भव्य फिल्म और प्रभास के साथ तेलुगु इंडस्ट्री में शुरुआत करना मेरे लिए गर्व की बात है।” — जितिन गुलाटी (अभिनेता)
खास बात –
- 10 मिनट में मिला रोल: जितिन ने बताया कि जब वह नवंबर 2024 में हनु राघवपुडी से मिले, तो निर्देशक ने महज 2 मिनट उनका शो-रील देखा और तुरंत उन्हें रोल ऑफर कर दिया। जितिन के करियर में इतनी जल्दी मिलने वाली यह पहली फिल्म है।
- 2026 के अंत तक रिलीज की उम्मीद: फिल्म ‘महाकाली’ के आने के बाद, जितिन गुलाटी 2026 के अंत तक ‘फौजी’ के जरिए साउथ सिनेमा में बड़ा कदम रखेंगे।
- तेलुगु सिनेमा के मुरीद हुए जितिन: जितिन के मुताबिक, वह लंबे समय से साउथ इंडस्ट्री में काम करना चाहते थे। उन्होंने निर्देशक हनु राघवपुडी के दृष्टिकोण और भरोसे की जमकर तारीफ की है।







