राजस्थान में चूरू जिले के सुजानगढ़ की दानचंद चोपड़ा की एक ऐसी हवेली जहाँ एक तरफ से दूसरी तरफ जाने के लिए पुल बना हुआ है…!!
महाराजा गंगासिंह जी जब भी सुजानगढ़ आते थे तो चोपड़ा हवेली के गोल्डन रूम में ठहरते थे। इस सुनहरे कमरे की छत को 1 किलो सोने से रंगी गई है। महाराजा ने दानचंद चोपड़ा को बीकानेर राज्य में विधायक का पद दिया था।
हवेली का निर्माण 1922 में शुरू हुआ था। जो 1928 तक चला। उस समय इस पर पांच लाख रुपये खर्च हुए थे। यह हवेली 7 हजार वर्ग गज में बनी है। बता दें कि 2 साल पहले राजस्थान ग्राम सेवक एग्जाम में भी GK का प्रश्न भी पूछा गया था कि दानचंद चोपड़ा हवेली कहाँ स्थित है..??
- विनोद भोजक