गाना जी म्यूजिक भोजपुरी पर उपलब्ध
लखनऊ : भोजपुरी गायक रितेश पांडेय और आस्था सिंह की जोड़ी का नया गाना ‘साड़ी के पलट राजा’ रिलीज हो गया है। यह गाना जी म्यूजिक भोजपुरी से जारी किया गया है। गाने की आवाज रितेश पांडेय और शिवानी सिंह ने दी है।
रितेश पांडेय ने कहा
रितेश पांडेय ने कहा, “‘साड़ी के पलट राजा’ मेरे लिए खास गीत है। आस्था सिंह के साथ काम किया और पूरी टीम ने मेहनत की। शिवानी सिंह के साथ गायन, श्याम सुंदर का संगीत और सोनू संगम के बोल शामिल हैं। उम्मीद है भोजपुरी संगीत प्रेमी और प्रशंसक इसे पसंद करेंगे।”
प्रोडक्शन और टीम
वीडियो कृष्णा अमृत फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड ने तैयार किया है। संगीत श्याम सुंदर का है और बोल सोनू संगम ने लिखे हैं। निर्देशन व कोरियोग्राफी लक्की विश्वकर्मा ने की, जबकि सिनेमैटोग्राफी राजन वर्मा ने संभाली। प्रोडक्शन आकाश विश्वकर्मा, असिस्टेंट शिवा, मेकअप राहुल, एडिटिंग रविश (एलएल वीडियो लैब) और डीआई रोहित सिंह ने किया।







