Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 20
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»धर्म»Spirituality

    व्यक्ति अपनी बुद्धि के अनुसार ही सभी चीजों को समझता है

    ShagunBy ShagunDecember 30, 2024Updated:December 30, 2024 Spirituality No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 610

    गौतम बुद्ध की सीख :

    गौतम बुद्ध अधिकतर समय यात्राएं करते थे और यात्रा के बीच में जहां- जहां ठहरते थे, वहां भी अपने शिष्यों को और लोगों को उपदेश दिया करते थे। ऐसे एक बार जब वे प्रवचन दे रहे थे उन्होंने प्रवचन खत्म करते हुए कहा कि जागो, समय हाथ से निकला जा रहा है। इतना कह अपने प्रवचन खत्म कर दिए।

    प्रवचन खत्म करने के बाद गौतम बुद्ध ने अपने शिष्य आनंद से कहा कि चलो थोड़ा घूम आते हैं। आनंद तुरंत बुद्ध के साथ चल दिया। बुद्ध और आनंद दोनों ही प्रवचन स्थल के मुख्य द्वार तक पहुंचे और एक किनारे रुके और वहीं खड़े हो गए। प्रवचन सुनने के बाद लोग वहां से बाहर निकल रहे थे। इसलिए वहां भीड़ सी लग गई थी।

    अचानक भीड़ में से एक महिला निकल कर आई और उसने गौतम बुद्ध ने कहा कि तथागत मैं एक नर्तकी हूं। आज एक सेठ के यहां मेरे नृत्य का कार्यक्रम है, लेकिन मैं ये भूल गई थी। आपने जब कहा कि समय निकला जा रहा है तो मुझे तुरंत याद आया कि मुझे कार्यक्रम में जाना है। आपकी वजह से मुझे ये बात याद आ गई, इस लिए धन्यवाद ।

    इतना बोलकर वह महिला वहां से चली गई। कुछ देर बाद एक व्यक्ति बुद्ध के पास पहुंचा। उसने कहा, तथागत मैं आपसे मेरा रहस्य नहीं छिपाऊंगा। मैं एक डकैत हूं, मैं भूल गया था कि आज मुझे एक जगह डाका डालने जाना है, आज आपका उपदेश सुनते ही मुझे अपनी योजना याद आ गई। इसके लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद । उस डकैत के जाने के बाद धीरे-धीरे चलता हुआ एक वृद्ध बुद्ध के पास पहुंचा। वृद्ध ने कहा कि तथागत, जीवनभर दुनिया की चीजों के पीछे भागता रहा। अब मौत का सामना करने का दिन नजदीक आता जा रहा है, अब मुझे लगता है कि सारा जीवन यूं ही बेकार हो गया। आपके उपदेश सुनकर मुझे मेरी गलतियां समझ आ गई। अब मैं अपने सारे मोह छोड़कर सिर्फ आत्म कल्याण और परमात्मा का ध्यान करूंगा। इतना बोलकर वह भी चला गया।

    गौतम बुद्ध की सीख: 

    जब सभी लोग वहां से चले गए, तब बुद्ध ने आनंद से कहा कि मैंने तो प्रवचन में एक ही बात कही थी, लेकिन सभी ने उसे अपनी-अपनी बुद्धि के अनुसार समझा। जिसकी जैसी बुद्धि होती है, वह वैसे ही बातों को समझता है। जिसकी झोली जितनी बड़ी होती है, वह उतना ही दान समेट पाता है। हमें अपने कल्याण के लिए अपने मन की झोली में शुद्ध और पवित्र बनाना चाहिए, ताकि हम ज्यादा से ज्यादा अच्छी बातें अपने जीवन में उतार सके।

    Shagun

    Keep Reading

    The battle between development and the environment in Uttarakhand.

    उत्तराखंड में विकास बनाम पर्यावरण की जंग

    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद अब अदालत में जंग, आदिवासी महिलाओं पर भी लाठी

    Crocodile terror in Bahraich: 12-year-old Sunil dragged alive into the Ghaghara River; uncle's brave rescue attempt proves futile.

    बहराइच में मगरमच्छ का कहर: 12 वर्षीय सुनील को घाघरा नदी किनारे जिंदा खींच ले गया, चाचा का बहादुर प्रयास व्यर्थ

    अब उच्चतम न्याय की आस में शिक्षा का एक मंदिर

    हरिद्वार से लायी गयी ईंट के ऊपर बना है माँ मंशा देवी का मन्दिर

    A golden chapter for Indian women's cricket at Lord's: England crushed by 270 runs; history made.

    लॉर्ड्स पर भारतीय महिला क्रिकेट का स्वर्णिम अध्याय: इंग्लैंड को 270 रनों से धूल चटाई, इतिहास रचा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi Adityanath inaugurates UPSDMA's new high-tech headquarters.

    योगी आदित्यनाथ ने किया UPSDMA के नए हाईटेक मुख्यालय का उद्घाटन

    July 19, 2026
    The battle between development and the environment in Uttarakhand.

    उत्तराखंड में विकास बनाम पर्यावरण की जंग

    July 19, 2026
    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद अब अदालत में जंग, आदिवासी महिलाओं पर भी लाठी

    July 19, 2026

    यूपी में मानसून का जोरदार हमला!

    July 19, 2026
    Safexpress sets up a logistics ‘Superhub’ in Rajpura.

    सेफएक्सप्रेस ने राजपुरा में लगाया लॉजिस्टिक्स का ‘सुपरहब’

    July 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading