Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ज़रा हटके

    ब्रह्मांड का अद्भुत नजारा: नासा ने जारी की तारों की ‘जन्मस्थली’ की नई तस्वीर

    ShagunBy ShagunApril 22, 2026Updated:April 22, 2026 ज़रा हटके No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    A Spectacular View of the Universe: NASA Releases New Image of the ‘Birthplace’ of Stars
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 210

    हबल टेलीस्कोप में कैद ट्राइफिड नेबुला, जहां गैस और धूल से जन्म ले रहे नए सितारे

    नई दिल्ली: अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने ब्रह्मांड का एक शानदार और रहस्यमयी दृश्य दुनिया के सामने रखा है। हबल स्पेस टेलीस्कोप की 36वीं वर्षगांठ के मौके पर जारी इस तस्वीर में ट्राइफिड नेबुला को बेहद बारीकी से कैद किया गया है जो एक ऐसा क्षेत्र जहां लगातार नए तारों का जन्म हो रहा है।

    बता दें कि पृथ्वी से करीब 5,000 प्रकाश वर्ष दूर स्थित यह नेबुला गैस, धूल और नवजात तारों से भरा हुआ है। यह तस्वीर न सिर्फ देखने में खूबसूरत है, बल्कि वैज्ञानिकों के लिए ब्रह्मांड की जटिल प्रक्रियाओं को समझने का अहम जरिया भी है।A Spectacular View of the Universe: NASA Releases New Image of the ‘Birthplace’ of Stars

    वैज्ञानिकों ने बताया कैसे बनते हैं नए तारे?

    वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस नेबुला में मौजूद विशाल तारे अपनी ऊर्जा, विकिरण और तेज ‘स्टेलर विंड्स’ के जरिए आसपास की गैस और धूल को प्रभावित करते हैं। इससे गैस के बादलों में दबाव बनता है और नए तारों के जन्म की प्रक्रिया शुरू होती है। हबल की नई तस्वीर इस पूरे घटनाक्रम को विस्तार से दिखाती है।

    https://x.com/NASA/status/2046301623983439933/photo/1

    ‘कॉस्मिक सी लेमन’ ने खींचा ध्यान

    तस्वीर में एक अनोखी आकृति भी दिखाई देती है, जिसे वैज्ञानिकों ने ‘कॉस्मिक सी लेमन’ नाम दिया है। यह गैस और धूल से बनी संरचना किसी समुद्री जीव जैसी दिखती है, जिसके भीतर कई युवा तारे बन रहे हैं। कुछ तारे ऊर्जा के जेट छोड़ते हुए भी नजर आते हैं, जो आसपास के अंतरिक्ष में हलचल पैदा करते हैं।

    https://x.com/AJamesMcCarthy/status/2046284343954301210/photo/1

    30 साल बाद नई झलक, ज्यादा साफ तस्वीर

    हबल ने 1997 में भी इस नेबुला का अध्ययन किया था। करीब तीन दशक बाद ली गई यह नई तस्वीर पहले से कहीं अधिक स्पष्ट और विस्तृत है। इससे वैज्ञानिकों को समय के साथ हुए बदलावों की तुलना करने में मदद मिलेगी।

    रंगों में छिपे हैं वैज्ञानिक राज
    तस्वीर के अलग-अलग रंग भी खास जानकारी देते हैं जैसे –

    • नीले हिस्से: जहां तेज पराबैंगनी रोशनी ने गैस को आयनित कर दिया है
    • गहरे काले/भूरे क्षेत्र: घनी धूल, जहां नए तारों का निर्माण जारी है
    • यहां कई ‘प्रोटोस्टार’ यानी नवजात तारे भी मौजूद हैं, जो अभी पूरी तरह विकसित नहीं हुए हैं।

    बता दें कि नासा की यह नई तस्वीर सिर्फ एक खूबसूरत दृश्य नहीं, बल्कि ब्रह्मांड के अनसुलझे रहस्यों की एक झलक है जो बताती है कि सितारों की दुनिया में जन्म और बदलाव की प्रक्रिया कितनी गतिशील और अद्भुत है।

    Shagun

    Keep Reading

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    'Take 5 lakhs, just save my brother...' Kanwariya swept away by the Ganga's strong current; brother stood on the bank, pleading desperately.

    ‘5 लाख ले लो, बस मेरे भाई को बचा लो…’ गंगा की तेज धार में बह गया कांवड़िया, किनारे खड़ा भाई गिड़गिड़ाता रहा

    Iron rod pierces 3-year-old Kartik’s head; private hospital demanded ₹15 lakh... KGMU doctor saved his life for just ₹25,000.

    3 साल के कार्तिक के सिर में घुसी लोहे की रॉड, निजी अस्पताल ने मांगे 15 लाख… KGMU के डॉक्टर ने सिर्फ 25 हजार में बचाई जान

    Trump issues final warning to Iran; Tehran dismisses claims regarding talks.

    ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी, तेहरान ने बातचीत के दावे को खारिज किया

    Skepticism over mediation: Pakistan left out of US-Iran deal.

    मध्यस्थता पर संदेह : अमेरिका-ईरान डील से पाकिस्तान बाहर

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    September 11, 2026
    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    September 11, 2026
    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    September 11, 2026
    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    September 11, 2026
    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    September 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading