अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का बयान फिर वायरल
मथुरा। वृंदावन में बुधवार को अनिरुद्धाचार्य जी महाराज के दरबार का माहौल उस समय भावुक हो गया, जब मुजफ्फरनगर से आई एक महिला ने अपना दर्द सुनाते-सुनाते फूट-फूटकर रोना शुरू कर दिया। महिला का दर्द इतना गहरा था कि दरबार में बैठे लोग भी अपनी आंखें पोंछने लगे।
महिला ने कांपती आवाज में बताया – “महाराज! मेरा पति रोज शराब पीकर घर आता है। गालियां देता है, मारता है। कई बार मुझे जबरदस्ती शराब पिलाने की कोशिश की। एक दिन तो उसने कैंची उठाई और मेरे सिर पर मार दी। आज तक दर्द है। अब तो जान का डर सताने लगा है…” दरबार में सन्नाटा छा गया। महिला की व्यथा सुनकर अनिरुद्धाचार्य जी ने जवाब दिया शराबखोरी आज समाज को सबसे ज्यादा खोखला कर रही है। “परिवार टूट रहे हैं, महिलाएं प्रताड़ित हो रही हैं और बच्चों का बचपन अंधेरे में जा रहा है। यह समय है जब समाज को जागना होगा।”
अनिरुद्धाचार्य जी महाराज यूट्यूब पर हैं फेमस |
—————————-
बता दें कि अनिरुद्धाचार्य जी महाराज यूट्यूब पर बहुत फेमस हैं। उनके एक-एक वीडियो लाखों में चलते हैं। लोग दरबार में उनसे अपनी समस्या साझा करते हैं। वह उनकी समस्या का समाधान करते हैं। कुछ समस्याओं का समाधान परिहास के अंदाज में करते हैं, जो यूट्यूब पर फेमस हैं। यही कारण है जिसके चलते वह विवादित रहते हैं। हाल ही में अखिलेश यादव के साथ राजनीतिक चर्चा से लाइमलाइट में आए। लिव-इन रिलेशनशिप पर विवादास्पद बयान देकर मुश्किल में फंसे। चित्रा त्रिपाठी से विवाद काफी वायरल हुआ।
अनिरुद्धाचार्य जी ने फिल्मों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “बॉलीवुड फिल्मों में शराब को फैशन और स्टाइल के रूप में दिखाया जाता है। यह हमारे युवाओं को गलत दिशा में ले जा रहा है।” यह बालीवुड वाले लगातार शराबखोरी को बढ़ावा दे रहे हैं।