Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 8
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»प्रेसनोट

    एमओयू रूट को बढ़ावा देना प्रदेश हित में बिल्कुल नहीं: उपभोक्ता परिषद

    By February 22, 2018 प्रेसनोट No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 536
    • इन्वेस्टर्स समिट में सोलर के एमओयू रूट पर भारत सरकार द्वारा जारी टैरिफ पालिसी 2016 लगायगी ग्रहण किसी भी नये एमओयू रूट के उत्पादन ग्रह से सरकार 35 प्रतिशत अधिक नहीं खरीद सकती बिजली
    • अडानी ग्रीन सोलर की बिडिंग रूट में रू0 8.44 की लगा चुका है बोली ऐसे में एमओयू रूट में बिजली की दर का क्या होगा हाल? भगवान ही मालिक
    लखनऊ, 22 फरवरी। उप्र में चल रही इन्वेस्टर्स समिट में सोलर पावर के क्षेत्र में लगभग 60 हजार करोड़ रूपया निवेश की बात हो रही है और अडानी ग्रुप द्वारा लगभग 1600 मेगावाट सोलर लगाने की बात हो रही है। उप्र में एमओयू रूट परियोजनाओं का हाई प्रोफोइल मामला सभी के सामने है पूरे देश में जब एमओयू रूट को उपभोक्ता विरोधी बताते हुये बिजली क्षेत्र की सरकारी कम्पनियों ने हाथ खीच लिया फिर उप्र में यह बात क्यों हो रही है।
    उपभोक्ता परिषद का कहना है कि उप्र बिजली के क्षेत्र में एमओयू रूट की बात करने वाली उप्र सरकार को पहले भारत सरकार द्वारा जारी टैरिफ नीति जनवरी, 2016 का अध्ययन करना चाहिये जिसमे स्पष्ट रूप से धारा 5.2 में प्राविधानित है कि एमओयू रूट में जिन निजी घरानों द्वारा पूर्व में बिजली का उत्पादन गृह लगाया गया है उनके द्वारा अपनी स्थापित क्षमता का शत् प्रतिशत विस्तार किया जा सकता है और आगे यह भी प्राविधानित है यदि कोई नया उत्पादन गृह किसी भी क्षेत्र में चाहे वह वैकल्पिक ऊर्जा का क्षेत्र हो उसके द्वारा एमओयू रूट के तहत लगायी गयी परियोजना की कुल क्षमता का बिजली कम्पनियाँ अधिकतम 35 प्रतिशत से अधिक नहीं खरीद सकती उसके लिये यह भी जरूरी होगा कि राज्य सरकार एक नीति बनाये। ऐसे में चाहकर भी उप्र सरकार अडानी ग्रुप से लगने वाली एमओयू रूट की कुल क्षमता का 35 प्रतिशत से ज्यादा नहीं खरीद सकती। सोलर के क्षेत्र में किसी भी निजी घराने द्वारा एमओयू रूट के तहत उत्पादन गृह अभी तक उप्र नहीं लगाया गया है। ऐसे में उसमे विस्तार की बात करना बेमानी होगा।

    आने वाले समय में निजी घरानों का बोलबाला होगा: उपभोक्ता परिषद

    राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व विश्व ऊर्जा कौंसिल के स्थायी सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने कहा विगत दिनों उप्र में जब बिडिंग रूट के तहत सोलर टेण्डर हुये थे तो मिनिमम दर रू0 7.02 प्रति यूनिट आयी थी जिसमें अडानी ग्रीन की दर रू0 8.44 प्रति यूनिट थी। इससे अन्दाजा लगाया जा सकता है कि अडानी ग्रुप बिडिंग रूट में भी उच्च बोली में ज्यादा विश्वास रखता है ऐसे मे एमओयू रूट की दरें क्या होंगी? भगवान ही मालिक है पूर्व में भी भारत सरकार द्वारा 05 जनवरी, 2011 के बाद एमओयू रूट को प्रतिबन्धित किया था लेकिन अब नई टैरिफ पालिसी 2016 आने के बाद उसमे कुछ शर्तों के साथ नया बदलाव किया गया है। ऐसे में उचित होगा कि उप्र सरकार को एमओयू रूट से बाहर निकलकर बिडिंग रूट की तरफ बढ़ना चाहिये जो प्रदेश की जनता के लिये हित मे होगा।
    उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रकार से एमयू रूट के लिये सरकार जुटी है उससे तय है आने वाले समय में प्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र में निजी घरानों का बोलबाला होगा और प्रदेश की जनता भुगतना पडेगा।

    Keep Reading

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    किसान-मजदूर-नौजवान चेतना यात्रा: देवा से राहुल सांकृत्यायन गांव तक भव्य पदयात्रा

    The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.The struggle committee welcomed CM Yogi's directive regarding UPCOS but accused the Power Corporation of causing delays.

    संघर्ष समिति ने सीएम योगी के UPCOS निर्देश का स्वागत किया, पावर कॉर्पोरेशन पर लगाया विलंब का आरोप

    Bank employees protest, demanding a five-day work week.

    पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मियों का प्रदर्शन

    Dr. Ambedkar Rashtriya Ekta Manch's foundation day celebrated with great enthusiasm

    हर्षोल्लास के साथ मनाया डॉ.अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का स्थापना दिवस

    उपभोक्ता परिषद ने उजागर किया पावर कॉरपोरेशन का टेंडर घोटाला, सरकार से मांगी उच्च स्तरीय जांच

    स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले श्री शीशपाल सिंह “अभियंता रत्न सम्मान” से सम्मानित

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sunny Deol and Preity Zinta met CM Yogi.

    सनी देओल और प्रीति जिंटा ने सीएम योगी से की मुलाकात

    August 7, 2026
    Lisa Ray Breaks the Silence on Midlife Health

    लिसा रे का मिडलाइफ हेल्थ मिशन: नई विशेषज्ञ टीम के साथ महिलाओं को मिलेगी वैज्ञानिक और समग्र देखभाल

    August 7, 2026
    Godrej launches state-of-the-art material handling plant in Khalapur.

    गोदरेज ने खालापुर में लॉन्च किया अत्याधुनिक मटेरियल हैंडलिंग प्लांट

    August 7, 2026

    XElectron ने Amazon और Flipkart Freedom Sale में स्मार्ट प्रोजेक्टर्स व पोर्टेबल मॉनिटर्स पर धमाकेदार ऑफर लॉन्च किए

    August 7, 2026
    Handloom Craftsmanship Takes Centre Stage at NABARD Exhibition

    नाबार्ड की प्रदर्शनी में दिखा हथकरघा का हुनर

    August 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading