बाराबंकी: बनिकोडर ब्लॉक के ग्राम छंदवल में बेसिक उत्थान एवं ग्रामीण सेवा संस्थान द्वारा निःशुल्क संचालित चाइल्ड फ्रेन्डली स्कूल में देश की प्रतिष्ठित आधार हाउसिंग फाइनेंस कंपनी द्वारा सीएसआर के तहत बच्चों को स्कूल बैग स्टेशनरी सहित वाटर कूलर, फ्रीजर सीलिंग फैन, पीटी बैंड ट्यूबलाइट सहित अन्य आवश्यक सामान दान किया।
आधार हाउसिंग फाइनेंस कंपनी के जोनल ब्रांच हेड केके सिंह, एच आर रवि गुप्ता, गोमतीनगर ब्रांच मैनेजर संदीप दुबे, जोनल कलेक्शन मैनेजर दिलीप कुमार, आर सीयू मैनेजर चन्दन रीजनल ट्रेनिंग मैनेजर रिपुदमन सिंह ने चाइल्ड फ्रेन्डली स्कूल में आकर बच्चों को अपने कर कमलों से पाठ्य सामग्री प्रदान किया। इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक रत्नेश कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और स्कूल स्थापना का संघर्ष बताया।
जोनल हेड केके सिंह ने बच्चों से बातें की, इनके ड्रीम को जाना और कहा कि किसी दूसरे की लकीर को छोटा करने की बजाय अपनी सफलता की लकीर को बड़ा करना चाहिए, ईर्ष्या द्वेष को त्यागकर अपने कैरियर के लिए स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने अपनी रचित कविता सुनाकर बच्चों को प्रेरित किया। ब्रांच मैनेजर संदीप दुबे, एचआर रवि गुप्ता ने भी बच्चों को सम्बोधित किया।
इस अवसर पर काफी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे जिन्हें बच्चों की परिवरिश में अभिभावकों की जिम्मेदारी को बताया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विनोद कुमार, शिक्षिका वन्दना वर्मा, शारदा रावत, प्रिया मौर्य, अनिता , सरिता यादव, पूनम रत्नाकर, जियालाल, सरस्वती, सरोज सहित 155 छात्र छात्राएं उपस्थित रही।







