Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बिहार

    छत्रपति’ के प्रमोशन को पटना आए एक्टर साईं श्रीनिवास ने कहा दर्शकों के प्यार ने मुझे बनाया स्टार

    ShagunBy ShagunMay 9, 2023 बिहार No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 790

    बॉलीवुड एक्शन पैक्ड फिल्म ‘छत्रपति’ 12 मई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसको लेकर सोमवार को पटना में एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें इस फिल्म के अभिनेता दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपर स्टार साईं श्रीनिवास बेल्लमकोंडा और अभिनेत्री नुसरत भरुचा ने पत्रकारों के साथ बातचीत की।

    इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ‘छत्रपति’ एक बेहतरीन फिल्म है। इस फिल्म को काफी बड़े स्केल पर बनाया गया है और इसे एसएस राजामौली के पिता और अनुभवी लेखक वी. विजयेंद्र प्रसाद ने लिखा हैं, जिन्हें आरआरआर, बाहुबली सीरीज और बजरंगी भाईजान जैसी फिल्मों में उल्लेखनीय काम के लिए जाने जाते हैं। इसलिए पटना – बिहार के लोगों से अपील है हमारी फिल्म को थियेटर में जाकर देखें।

    वहीं, साईं श्रीनिवास बेल्लमकोंडा ने फिल्म में अपनी भूमिका और पटना आने के अनुभव को भी शेयर किया। उन्होंने कहा कि पटना के लोग मुझे पसंद आए और यहाँ का लिट्टी चोखा भी मजेदार था। पहली बार बिहार आया हूँ। लोगों से यहाँ खूब प्यार मिला है। हैदराबाद से दूर पटना जैसे शहरों में लोगों की दीवानगी ने मुझे प्रभावित किया है। एक बात कहूँ, दर्शकों के प्यार की वजह से ही मुझे छत्रपति मिला है

    एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाषा मेरे लिए कोई बैरियर नहीं है। रवि किशन के साथ मैंने फिल्म किया है। उनके रेफरेंस से भोजपुरी की कुछ फिल्में देखी है। अगर अच्छी कहानी वाली फिल्म मिली तो जरूर करना चाहूँगा। हिंदी भाषा को लेकर उन्होंने कहा कि हिंदी स्कूल में सेकेंड भाषा थी। हिंदी लिखना पढ़ना आता है, लेकिन बोलने का अभ्यास नहीं। लेकिन फिल्म छत्रपति में वो भी सीखने को मिला।

    साईं श्रीनिवास बेल्लमकोंडा ने कहा कि फिल्म छत्रपति में मेरी भूमिका बेहद चुनौतीपूर्ण है, जो दर्शकों को बेहद पसंद आयेगी। यह मेरी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म है। इसमें एक्शन,ड्रामा और रोमांस है, जिसे दर्शक बेहद पसंद करने वाले हैं। छत्रपति में बेहद जबरदस्त तरीके से हाई-ऑक्टेन एक्शन और स्टंट सीन फिल्मायें गये हैं। छत्रपति मेरे लिए कई मायनों में एक खास फिल्म है। वीवी विनायक ने मुझे मेरे तेलुगु डेब्यू में निर्देशित किया था और अब वह मेरे बॉलीवुड डेब्यू के भी निर्देशक हैं। वह मेरे लकी चार्म रहे हैं। उनके क्राफ्ट से मैंने बहुत कुछ सीखा है। उनके साथ काम करना बेहद शानदार अनुभव रहा है।

    फिल्म को लेकर अभिनेत्री नुसरत भरुचा ने कहा कि “छत्रपति” मेरी पहली पैन इंडिया फिल्म है और इस फिल्म में काम करने का अनुभव बेहद शानदार रहा है। श्रीनिवास बेलमकोंडा के साथ काम करना एक शानदार अनुभव था। छत्रपति एक्शन पैक्ड एंटरटेनर फिल्म है जिसे सभी वर्ग के दर्शक बेहद पसंद करने वाले है। नुसरत ने कहा कि मुझे लोगों ने मराठी, दक्षिण भारत आदि क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों के लिए पूछा था। आज भोजपुरी के लिए भी पूछा गया। तो मैं यही कहूँगी कि मैं हर भाषा की फिल्म में काम करना चाहती हूँ।

    उल्लेखनीय है कि वी. वी. विनायक द्वारा निर्देशित और वी. विजयेंद्र प्रसाद द्वारा लिखित डॉ. जयंतीलाल गड़ा (पेन स्टूडियोज) प्रस्तुत ‘छत्रपति’, एस.एस. राजामौली की फिल्म का आधिकारिक रीमेक है जिसमे प्रभास लीड रोल में नज़र आये थे। इस फिल्म में भाग्यश्री, शरद केलकर और करण सिंह छाबरा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 12 मई 2023 को देश भर में रिलीज़ होगी।

    Shagun

    Keep Reading

    Rajasthani Film ‘Omlo’ Makes Waves on OTT, Reaches 120+ Countries and Claims No. 1 Spot

    राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ का ओटीटी पर जलवा, 120 देशों तक पहुंची कहानी

    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू

    Sunny Deol and Preity Zinta met CM Yogi.

    सनी देओल और प्रीति जिंटा ने सीएम योगी से की मुलाकात

    Lisa Ray Breaks the Silence on Midlife Health

    लिसा रे का मिडलाइफ हेल्थ मिशन: नई विशेषज्ञ टीम के साथ महिलाओं को मिलेगी वैज्ञानिक और समग्र देखभाल

    SRK Music's Bhojpuri films are now available on JioHotstar.

    SRK Music की भोजपुरी फिल्में अब JioHotstar पर उपलब्ध

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    UP's stellar performance on GeM: Three national awards alongside ₹1 lakh crore in procurement.

    जेम पर यूपी का शानदार प्रदर्शन, ₹1 लाख करोड़ खरीद के साथ तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

    August 11, 2026
    Rajasthani Film ‘Omlo’ Makes Waves on OTT, Reaches 120+ Countries and Claims No. 1 Spot

    राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ का ओटीटी पर जलवा, 120 देशों तक पहुंची कहानी

    August 11, 2026
    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    August 11, 2026
    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    August 10, 2026

    स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू

    August 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading