राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से प्रशिक्षित सीता राम पांचाल बैंडिट क्वीन से लेकर हासिल, पीपली लाइव, पान सिंह तोमर जैसी फिल्मों में छोटी छोटी भूमिकाओं में भी अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे थे। हाल ही में आयी जॉली एल एल बी 2 में अक्षय कुमार के एक मुवक्किल के छोटे से किरदार में नज़र आये थे. सीताराम पांचाल कैंसर से पीड़ित थे. एक दिन पहले ही उनकी शादी की सालगिरह के मौके पर उनके किसी परिजन ने फेसबुक पर उनकी तस्वीर डाली थी।








