Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेती-किसानी

    किसानों को सशक्त बनाने के लिए स्टार्टअप ‘एग्रीफीडर’ की सह-संस्थापक बनीं अभिनेत्री नीतू चंद्रा

    ShagunBy ShagunFebruary 9, 2025 खेती-किसानी No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 481

    अभिनेत्री, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता नीतू चंद्रा ने अपने गृह राज्य के किसानों को सशक्त बनाने और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने भागलपुर के पीरपैंती स्थित स्टार्टअप ‘एग्रीफीडर एग्रीकल्चरल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड’ में सह-संस्थापक के रूप में निवेश किया है।

    ‘एग्रीफीडर’ के संस्थापक रमन कुमार, रौनक कुमार और प्रिया पांडेय ने इस स्टार्टअप की नींव छोटे और सीमांत किसानों के जीवन स्तर में सुधार के उद्देश्य से रखी थी। वर्तमान में यह स्टार्टअप 5000 से अधिक किसानों के साथ काम कर रहा है, जिसमें 1000 से अधिक महिला किसान भी शामिल हैं। यह पहल किसानों को स्वदेशी खाद्य उत्पादों, पैकेजिंग और आपूर्ति श्रृंखला के माध्यम से आत्मनिर्भर बना रही है।

    पटना की मूल निवासी नीतू चंद्रा अपनी जड़ों से गहराई से जुड़ी हुई हैं। कृषि क्षेत्र में बिहार के ग्रामीण समुदायों द्वारा झेली जा रही कठिनाइयों को देखते हुए, उन्होंने किसानों को बाजार तक सीधी पहुंच दिलाने और उनके उत्पादों की सही कीमत सुनिश्चित करने के लिए ‘एग्रीफीडर’ से जुड़ने का निर्णय लिया।

    इस पहल के तहत बिहार के मशहूर सत्तू, कतरनी चावल और जर्दालू आम जैसे पारंपरिक कृषि उत्पादों को पूरे देश में पहुंचाया जाएगा, जिससे न केवल बिहार की पहचान बढ़ेगी बल्कि गांवों में रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

    ‘एग्रीफीडर’ किसानों के लिए एक अनोखा मंच है, जो उन्हें अपने उत्पादों को सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाने में मदद करता है। इस पहल के तहत किसानों को उन्नत तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बेहतर गुणवत्ता के बीज और जैविक उर्वरक उपलब्ध कराए जाएंगे। पूर्व-फसल विपणन और पश्चात-फसल प्रबंधन की सुविधा दी जाएगी। बिचौलियों को हटाकर किसानों को अधिक लाभ दिलाने की दिशा में काम किया जाएगा। ‘एग्रीफीडर’ का लक्ष्य अगले तीन वर्षों में विश्व स्तर पर एक मिलियन (10 लाख) से अधिक ग्राहकों तक अपने उत्पादों को पहुंचाना है।

    ‘एग्रीफीडर’ के संस्थापक रमन कुमार ने कहा, _”हम नीतू चंद्रा के हमारे साथ जुड़ने से बेहद उत्साहित हैं। उनकी भागीदारी से ब्रांड की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान बढ़ेगी, जिससे बिहार के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।” सह-संस्थापक बनने पर उत्सुकता जाहिर करते हुए नीतू चंद्राने कहा, _”मैं बिहार के किसानों, विशेष रूप से महिला किसानों को बाजारों तक पहुंचने और उनके कठिन परिश्रम का उचित मुआवजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हूं। ‘एग्रीफीडर’ के बिजनेस मॉडल के जरिए किसान बिचौलियों से मुक्त होकर अपने उत्पादों की सही कीमत प्राप्त कर सकते हैं।”

    उन्होंने आगे कहा, “1000 से अधिक महिला किसानों का ‘एग्रीफीडर’ नेटवर्क का हिस्सा बनना, इस पहल की लैंगिक समानता और महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”‘एग्रीफीडर’ बिहार के लिए सिर्फ एक स्टार्टअप नहीं, बल्कि कृषि क्षेत्र में क्रांति लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके जरिए बिहार के किसान अब वैश्विक बाजार में अपने उत्पादों को बेचकर आर्थिक रूप से मजबूत बन सकते हैं। नीतू चंद्रा का यह प्रयास न केवल राज्य की कृषि व्यवस्था को सशक्त बनाएगा, बल्कि गांवों में स्वरोजगार के अवसर भी पैदा करेगा।

    2017 में स्थापित ‘एग्रीफीडर एग्रीकल्चरल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड’, बिहार के 50,000 से अधिक किसानों को नई कृषि तकनीकों से जोड़ने का कार्य कर रहा है। यह स्टार्टअप किसानों को बेहतर बीज, जैविक उर्वरक, उन्नत प्रशिक्षण और मार्केटिंग सपोर्ट प्रदान करता है। इसके प्रमुख उत्पादों में लेमनग्रास चाय, सत्तू, शहद, गुड़, कतरनी चावल शामिल हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    Sonia Bansal's 'Radha Rani' avatar shines in Cannes

    कान्स में छाया सोनिया बंसल का ‘राधा रानी’ अवतार

    भीषण लू का अलर्ट! किसानों के लिए जारी हुई महत्वपूर्ण सलाह, फसल-पशु बचाओ

    ‘Mujh Mein Tu’ Launched in the Presence of Hariharan and Anup Jalota

    हरिहरन-अनूप जलोटा की मौजूदगी में लॉन्च हुआ ‘मुझ में तू’

    India will become the center of the new global economy; New Delhi will host the Bloomberg New Economy Forum 2026.

    ब्लूमबर्ग न्यू इकॉनमी फोरम 2026 की मेजबानी करेगा नई दिल्ली

    Adah Sharma Wins Hearts Without Saying a Word!

    अदा शर्मा ने बिना बोले जीता दिल! बधिर फैन के साथ सांकेतिक भाषा में बात कर छाया भावुक पल

    Aditi Budhathoki to make her debut at the Cannes Film Festival, representing India.

    अदिति बुधाथोकी कान्स फिल्म फेस्टिवल में करेंगी डेब्यू, भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Fire rains from the sky! India's 50 hottest cities are ranked, with Uttar Pradesh leading again.

    आसमान से बरस रही आग! भारत के 50 सबसे गर्म शहरों पर कब्जा, यूपी फिर से सबसे आगे

    May 23, 2026
    Sonia Bansal's 'Radha Rani' avatar shines in Cannes

    कान्स में छाया सोनिया बंसल का ‘राधा रानी’ अवतार

    May 23, 2026
    Not swearing in a councilor declared elected is highly condemnable, undemocratic, and unconstitutional: SP leader Vandana Mishra,

    निर्वाचित घोषित किए गए पार्षद को शपथ न दिलाना बेहद निंदनीय, अलोकतांत्रिक और संविधान विरोधी कृत्य: सपा नेत्री वंदना मिश्रा पूर्व महापौर प्रत्यासी

    May 23, 2026
    Chowk Santoshi Mata Temple is the center of faith and belief

    आस्था और विश्वास का केन्द्र है चौक सन्तोषी माता मन्दिर

    May 22, 2026
    A gift from the Yogi government! A massive job fair offering 2,500+ jobs for youth.

    योगी सरकार का तोहफा! युवाओं के लिए 2500+ नौकरियों का विशाल रोजगार मेला

    May 22, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading