Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»धर्म»Spirituality

    श्री श्री की रेलयात्रा देगी शांति, प्रेम व सौहार्द का संदेश

    By February 23, 2018Updated:February 23, 2018 Spirituality No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 678

    28 के अनुग्रह उत्सव में होगा ज्ञान, ध्यान, सत्संग व समाज सेवा का संगम

    लखनऊ, 23 फरवरी।अध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के सानिध्य में यहां स्मृति उपवन, आशियाना में 28 फरवरी की शाम आर्ट आफ लिविंग अनुग्रह उत्सव महासत्संग का आयोजन कर रहा है। यह उत्सव शांति, प्रेम और सौहार्द का संदेश समाज के सभी वर्गों तक पहुँचाने के उद्देष्य से वाराणसी से 26 फरवरी से प्रारम्भ की प्रदेश के पूर्वी अंचल की तीन दिवसीय रेलयात्रा के समापन पर हो रहा है।

    आर्ट ऑफ लिविंग उत्तर प्रदेश पूर्व एपेक्स बॉडी के सदस्य अजीत दास ने बताया कि स्मृति उपवन, आशियाना में 28 फरवरी को शाम 6.30 बजे आयोजित महासत्संग में दहेज के विरुद्ध और महिला सशक्तिकरण के सन्देश की शपथ दिलाई जायेगी। रोटरी क्लब, लायंस क्लब, पीएचडी चेम्बर्स, इडियन मेडिकल एसोसिएशन, ब्रह्म्कुमारीज, पतंजलि, लखनऊ विश्वविद्यालय, 1090 वीमेन पॉवर लाइन जैसे अनेक संगठनों के सहयोग से यह सबसे बड़ी षपथ होगी। अनुग्रह उत्सव में मिस इण्डिया-2015 वर्तिका सिंह व पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा भी इस मुहिम को समर्थन दे रही हैं। ज्ञान, ध्यान, सत्संग और समाज सेवा के इस अनूठे सन्देश के साथ साथ भव्य लेजर शो द्वारा श्रीश्री का संक्षिप्त जीवन परिचय भी दर्शाया जायेगा। नई दिल्ली की सुविख्यात गायिका चित्रा रॉय सुमधुर स्वरों में प्रस्तुत भजनों से एक दिव्य कार्यक्रम को और दिव्य बनाएंगी। सभी नागरिक इस अच्छे पहल के साथ जुड़ सकें इसके प्रचार -प्रसार के लिए बंगलौर आश्रम से आये स्वामी दिव्यानंद व ब्रह्मचारी जयंत लखनऊ की पदयात्रा कर रहे हैं। इसी सिलसिले में 24 फरवरी को नौजवानों और विद्यार्थियों की बाइक रैली का आयोजन हो रहा है।

    उन्होंने बताया कि इससे पहले प्रदेश में गुरुदेव के आगमन पर कानपुर में एक विशाल युवा समागम भी आयोजित होगा। अपनी रेलयात्रा के दौरान, गुरुदेव लोगों को सुखी और स्वस्थ-सुखी जीवन जीने के गुर बताएँगे। इस आध्यात्मिक यात्रा का उद्देश्य आतंरिक ज्ञान और आनंद की लहर को फैलाना है। उनका शांति और सौहार्द्र का संदेश एक सकारात्मक और सामंजस्यपूर्ण समाज बनाने के लिए सहायक होगा।

    उन्होंने बताया कि ओम अनुग्रह यात्रा नाम की यह आध्यात्मिक रेल यात्रा 26 फरवरी को सारनाथ दर्शन के साथ वाराणसी से शुरू होगी जहाँ एक संत समागम भी आयोजित है। इसी क्रम में 27 फरवरी को गोरखपुर में गोरखधाम दर्शन के बाद महासत्संग होगा। श्रावस्ती दर्शन के बाद 28 फरवरी 2018 को लखनऊ में महासत्संग अनुग्रह उत्सव द्वारा समाप्त होगी। लखनऊ के  महा-सत्संग में दहेज-मुक्त भारत के लिए सबसे अधिक संख्या में लोग शपथ लेंगे। इस आध्यात्मिक यात्रा के लिए आईआरसीटीसी के सहयोग से पूरी ट्रेन की विशेष व्यवस्था की गयी है। यह ट्रेन कुछ प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। जहां गुरुदेव के सभी वर्गों के लोगों के साथ सीधा संपर्क करने के उद्देष्य से सत्संग का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर विजय रडाडिया, ब्रह्मचारी जयंत, तनुज नारायण, रतन अग्रवाल व प्रशिक्षक समर्थ नरायण भी उपस्थित थे।

    Keep Reading

    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    हनुमान मंदिर से लौटते समय रास्ता क्यों बदलते हैं लोग?

    सावन की वापसी और धान के पौधे

    vishnu bhagwan ji

    विष्णु सहस्रनाम पाठ: करेगा की जीवन समस्याओं का समाधान

    Idli. For just one rupee—not a bad deal!

    इडली. सिर्फ एक रुपए में, सौदा बुरा नहीं !

    Fall in love with life; even defeat is beautiful when played with a smile.

    जीवन से इश्क करो, हार भी खूबसूरत है, जब मुस्कुराते हुए खेला जाए

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    India Moves Toward ‘One India–One FIP’ as IMIA Strengthens Its Sustainable Fisheries Mission

    IMIA ने महाराष्ट्र-गोवा FIP को राष्ट्रीय फ्रेमवर्क में शामिल किया

    August 17, 2026
    Shankesh Jewellers' ₹347 crore IPO will open on August 18.

    शंकेश ज्वेलर्स का ₹347 करोड़ का आईपीओ 18 अगस्त से खुलेगा

    August 17, 2026
    2378 women set a world record by dancing together to Sawan songs.

    2378 महिलाओं ने एक साथ सावन गीतों पर थिरककर बनाया विश्व रिकॉर्ड

    August 17, 2026
    ‘Dulhania Le Jayegi’ enters its third week; holds its ground on screens despite competition from Hollywood films.

    ‘दुल्हनिया ले आएगी’ तीसरे हफ्ते में पहुंची, हॉलीवुड फिल्मों के बीच भी स्क्रीन्स पर कायम

    August 17, 2026

    AIM Congress 2026 से पहले AIM Global Foundation का भारत दौरा, UAE-भारत निवेश बढ़ाने पर जोर

    August 14, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading