‘हम में शहंशाह कौन’ का टीज़र रिलीज़: रजनीकांत, शत्रुघ्न सिन्हा, हेमा मालिनी का शाही अंदाज़ फिर गूंजेगा
मुंबई: 1989 में शूट हुई, 37 साल तक बंद पड़ी फिल्म अब थिएटर्स में आग लगाने वाली है! ‘हम में शहंशाह कौन’ का दमदार टीज़र आउट हो गया है, और बॉलीवुड के फैंस में हलचल मच गई है।
1 मिनट 16 सेकंड का यह टीज़र शानदार शायरी से शुरू होकर 80-90 के दशक के मसालेदार बॉलीवुड की याद दिलाता है तेज़ एक्शन, क्लासिक एंट्रीज़, दमदार डायलॉग और भव्य टकराव!
रजनीकांत की सुपरस्टार पावर, शत्रुघ्न सिन्हा का धाकड़ डायलॉगबाज़ी, हेमा मालिनी की शाही गरिमा और अनीता राज की सशक्त मौजूदगी, सब कुछ मिलकर स्क्रीन पर आग लगा रहे हैं। टीज़र का क्लाइमैक्स रजनी के सोलो एक्शन से रोमांच चरम पर!

निर्माता राजा रॉय कहते हैं, “यह सिर्फ फिल्म नहीं—एक एहसास है। इन लीजेंड्स को फिर से साथ देखना यादगार होगा।” एसोसिएट प्रोड्यूसर असलम मिर्ज़ा और शबाना मिर्ज़ा के मुताबिक, यह शक्ति, सम्मान और पुराने जमाने के मनोरंजन की वापसी है।
AI और 4K रीमास्टरिंग से निखारी गई यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में धूम मचाएगी। तैयार हो जाइए शहंशाह कौन? अब पता चलेगा!







