हरी-भरी लोकेशंस में नया किरदार, अभिनय के नए रंग खोलने को तैयार अभिनेत्री
मुंबई: ‘भूल भुलैया 3’ की सफलता के बाद रोज़ सरदाना ने अब अपने करियर में ताज़ा अध्याय जोड़ा है। इस बार वह महाराष्ट्र की खूबसूरत नासिक पहुंची हैं, जहां जेसी लीवर के साथ एक नए प्रोजेक्ट की शूटिंग जोरों पर है। हरी-भरी वादियां, मनोरम दृश्य और प्राकृतिक सौंदर्य इस फिल्मांकन को खास बना रहे हैं।
प्रोजेक्ट के प्लॉट को अभी गोपनीय रखा गया है, लेकिन अंदरूनी सूत्र बताते हैं कि रोज़ यहां एक जीवंत, एनर्जेटिक रोल निभा रही हैं, जो उनके अभिनय में बिल्कुल नया रंग भर देगा। रोज़ ने उत्साह से कहा, “नासिक की वाइब्स कमाल की हैं। यहां शूटिंग करना जादुई अनुभव है, और जेसी के साथ काम करना बेहद मजेदार और आरामदायक रहा।”
लगातार चुनौतीपूर्ण और विविध भूमिकाएं निभाकर रोज़ सरदाना अपना सफर मजबूती से आगे बढ़ा रही हैं। नासिक का यह शेड्यूल उनके करियर में एक और यादगार पड़ाव साबित हो सकता है।







