Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 25
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    युवाओं को रोजगार के साथ देश सेवा का अवसर भी देगी अग्निपथ योजना

    ShagunBy ShagunJune 19, 2022 Current Issues No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 670

    डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    सरकार की गलत नीतियों का शांतिपूर्ण विरोध करना विपक्ष का अधिकार है. लेकिन विगत आठ वर्षों में सरकार का नकारात्मक विरोध ही होता रहा है. इनसे अंततः विपक्ष की ही प्रतिष्ठा धूमिल होती है. अग्निपथ योजना के विरोध में भी ऐसा ही आन्दोलन शुरू हुआ है. इसका विरोध वही लोग कर रहे हैं, जिनमें आत्मानुशासन और आत्म विश्वास का अभाव है. चार वर्ष की सेवा के बाद भी रोजगार के अवसर समाप्त नहीं होंगे.अभ्यर्थी अर्थिक रूप से भी स्वावलंबी होंगे. सेना में चार वर्ष की सेवा जीवन-शैली को बदल देगी. समाज और देश को देखने का नजरिया ही बदल जाएगा. इसके बाद वह जहां भी कार्य करेंगे, वह औरों से अलग दिखाई देगा. तब वह किसी आंदोलन जीवियो के इशारे पर राष्ट्रीय सम्पत्ति को आग के हवाले नहीं करेंगे.

    वन रैंक वन पेंशन की मांग चार दशकों से लंबित थी. वर्तमान सरकार ने इसे लागू किया .यूपीए सरकार के समय से सैन्य कमांडर राफेल लडाकू विमान सहित अनेक अस्त्र शस्त्रों को भारतीय सेना के लिए अपरिहार्य बता रहे थे. क्योंकि चीन अपने सामरिक शक्ति लगातर बढ़ा रहा था. इस ओर भी वर्तमान सरकार ने ध्यान दिया.लंबित रक्षा सौदों का क्रियान्वयन हुआ. इसके साथ ही स्वदेशी रक्षा उत्पाद का नया अध्याय शुरू हुआ. आज भारत पचहत्तर देशों को रक्षा सामग्री का निर्यात कर रहा है. सीमा क्षेत्र में अभूतपूर्व निर्माण कार्य किए गए. कोई भी सरकार देश के सभी युवाओं को सरकारी नौकरियां नहीं दे सकती. इसको ध्यान में रखते हुए स्वरोजगार की अनेक योजनाए लागू की गई.अग्निवीरों में से पच्चीस प्रति के सेना की सुव्यवस्थित सेवा में समायोजित करने की बात महत्वपूर्ण है।

    शेष युवाओं को अर्धसैनिक बल,असम राइफल्स आदि में प्राथमिकता के आधार पर समायोजित किया जाएगा.स्वरोजगार के लिए सरकार उनको प्राथमिकता के आधार पर ऋण उपलब्ध कराएगी। आंदोलन जीवियों बताना चाहिए कि वह सत्रह से इक्कीस वर्ष आयु वर्ग के युवा कौन सी नौकरी कर सकते है. अग्निपथ योजना के तहत भारतीय युवाओं को अग्निवीर के रूप में चार साल के लिए सशस्त्र सेवाओं में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। सेनाओं की ट्रेनिंग देने के बाद इन्हें पाकिस्तान-चीन सीमा पर तैनात किया जायेगा। सशस्त्र सेनाओं से निकलने के बाद इन ‘अग्निवीरों’ को केंद्र सरकार के मंत्रालयों और राज्य सरकारों की नौकरियों में प्राथमिकता दी जायेगी. रक्षा मंत्रालय की यह स्कीम युवाओं को देश सेवा का मौका देने के साथ ही उन्हें तकनीकी तौर पर भी सुधारने में मदद करेगी।

    इस योजना से विभिन्न क्षेत्रों में नए कौशल के साथ रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। ‘अग्निपथ’ योजना के तहत सशस्त्र बलों का युवा प्रोफाइल तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है.अन्य देशों के मॉडल का अध्ययन किया गया. इसके बाद युवाओं के हित में निर्णय लिए गए हैं। अग्निवीर भविष्य के लिए तैयार इस सैनिक का हिस्सा होगा। अग्निवीर भारत के युवा रक्षक होंगे। चार साल सेना में रहने के बाद अग्निवीर का बायोडाटा बहुत ही अनोखा होगा। वह देश के अन्य युवाओं की भीड़ से अलग होंगे। देश के 17.5 से 23 वर्ष की आयु के युवाओं को सशस्त्र बलों की सेवा करने का मौका दिया जायेगा।

    इन्हें 4.76 लाख से 6.92 लाख रुपये का सालाना पैकेज दिया जाएगा. पहला साल- 21,000×12= 2,52,000 दूसरा साल- 23,100×12= 2,77,200 तीसरा साल- 25,580×12= 3,06,960 चौथा साल- 28,000×12= 3,36,000.कुल मिला कर 11 लाख 72 हज़ार 160 रुपए, चार सालों में मिलेंगे. उसके बाद, रिटायरमेंट पर 11 लाख 71 हज़ार.चार वर्ष आर्मी में रहना खाना,इलाज वगैरह सब फ़्री है. 4 सालों में 23 लाख 43 हज़ार 160 रुपये कमाने का अवसर है। सरकारी पैसों से 4 साल आर्मी की ट्रेनिंग.

    अग्निवीरों को उच्च तकनीकी वातावरण में प्रशिक्षित किया जायेगा। अगले एक दशक में सेना का आधा हिस्सा अग्निवीर होंगे। इस साल चालीस हजार भर्तियों से शुरुआत की जाएगी। सशस्त्र बलों में अधिकारियों को छोड़कर सभी भर्तियां ‘अग्निपथ’ योजना के तहत ही की जाएंगी। चार वर्षों के लिए बड़ी संख्या में सैनिकों की भर्ती करने की योजना से सेना की व्यावसायिकता, रेजिमेंटल लोकाचार और लड़ाई की भावना प्रभावित होगी।

    कार्यक्रम का उद्देश्य रक्षा कर्मियों को नागरिक क्षेत्र में नौकरियों के लिए तैयार करना है। अग्निवीरों की भविष्य की करियर संभावनाओं को बढ़ाने के लिए और उन्हें नागरिक क्षेत्र में विभिन्न नौकरी की भूमिकाओं के लिए सुसज्जित करने के लिए, शिक्षा मंत्रालय रक्षा कर्मियों की सेवा के लिए एक विशेष, तीन वर्षीय कौशल आधारित स्नातक डिग्री कार्यक्रम शुरू कर रहा है जो रक्षा प्रतिष्ठानों में उनके कार्यकाल के दौरान उनके द्वारा प्राप्त कौशल प्रशिक्षण को मान्यता देगा.इस कार्यक्रम को इग्नू द्वारा डिजाइन और निष्पादित किया जाएगा।

    अग्निवीरों को स्नातक डिग्री के लिए आवश्यक पचास प्रतिशत क्रेडिट कौशल प्रशिक्षण तकनीकी और गैर-तकनीकी से आएगा और शेष पचास प्रतिशत भाषा, अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन, समाजशास्त्र, गणित, शिक्षा, वाणिज्य, पर्यटन, व्यावसायिक अध्ययन, कृषि और ज्योतिष, पर्यावरण अध्ययन और संचार कौशल में एबिलिटी इन्हान्समेंट कोर्स जैसे विषयों की एक विस्तृत विविधता को कवर करने वाले पाठ्यक्रमों से आएगा।

    यह कार्यक्रम यूजीसी मानदंडों के साथ और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत अनिवार्य राष्ट्रीय क्रेडिट फ्रेमवर्क राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क के साथ जुड़ा हुआ है। इसमें कई निकास बिंदुओं का भी प्रावधान है। तीन वर्ष की समय सीमा में सभी पाठ्यक्रमों के पूरा होने पर डिग्री मिलेगी। इस कोर्स को रोजगार और शिक्षा के क्षेत्र में न केवल भारत में बल्कि विदेश में मान्यता प्राप्त होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केन्द्र सरकार की ‘अग्निपथ योजना’ भारतीय युवाओं के लिए सशस्त्र बलों में सेवा के लिए एक आकर्षक भर्ती योजना अग्निवीरों को भारतीय सशस्त्र बलों में सेवा के उपरान्त प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा एवं सम्बन्धित अन्य सेवाओं की नौकरियों में प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।

    अग्निपथ योजना के माध्यम से युवाओं को देश की सेवा करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान करने का अनूठा अवसर प्राप्त होगा। यह योजना देश की तीनों सेनाओं की मानव संसाधन नीति में एक नए युग की शुरुआत है। इससे सशस्त्र बलों का प्रोफाइल युवा और ऊर्जावान होगा। सशस्त्र बलों में युवा और अनुभवी कर्मियों के बीच एक अच्छा संतुलन सुनिश्चित होगा। अग्निपथ योजना के तहत दसवीं पास ‘अग्निवीर’ नौकरी के दौरान राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान से बारहवीं कक्षा का प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकेंगे। प्रमाण-पत्र पूरे देश में नौकरी और उच्च शिक्षा के लिए मान्य होगा। इससे अग्निवरों को जीवन में बाद में समाज में उत्पादक भूमिका निभाने के लिए पर्याप्त शैक्षिक योग्यता और कौशल हासिल करने में मदद मिलेगी।

    Shagun

    Keep Reading

    Grand ceremony in Sarojini Nagar in honor of retired teachers; 12 educators receive special recognition.

    सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में सरोजिनी नगर में भव्य समारोह, 12 गुरुजनों को मिला विशेष आदर

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    68,500 Teacher Recruitment: Candidates lay siege to Minister's residence, demanding implementation of reservation orders.

    68500 शिक्षक भर्ती: आरक्षण आदेश लागू करो, मंत्री आवास पर अभ्यर्थियों का घेराव

    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    September 24, 2026

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    September 24, 2026
    Euler Motors opens 15th showroom in Delhi-NCR; 122 outlets nationwide.

    ऑयलर मोटर्स ने दिल्ली-NCR में खोला 15वां शोरूम, देशभर में 122 आउटलेट्स

    September 24, 2026

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    September 24, 2026
    Anant Chaturdashi is on September 25; Lord Vishnu's 'Anant' (infinite) form will be worshipped.

    अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को, भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की होगी पूजा

    September 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading