Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 22
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया»Crime News

    ट्विटर पर प्रधानमंत्री की ‘आपत्तिजनक ‘तस्वीर डालने के लिए एआईबी पर मानहानि का मामला दर्ज

    ShagunBy ShagunJuly 14, 2017 Crime News No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 730

    मुंबई, 14 जुलाई, ट्विटर पर कथित रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक ‘आपत्तिजनक’ तस्वीर डालने के लिए हास्य कलाकारों के समूह आॅल इंडिया बकचोद :एआईबी: के खिलाफ आज मानहानि का मामला दर्ज किया गया।
    एआईबी ने कल ट्विटर पर मोदी जैसे दिखने वाले एक व्यक्ति की तस्वीर के साथ उनकी एक वास्तविक तस्वीर डाली जिसे स्नैपचैट ऐप की मदद से फिल्टर कर मोदी के चेहरे पर कुत्ते के नाक और कान जोड दिए गए थे।
    ऐप का यह फीचर ‘डॉग फिल्टर ‘ कहलाता है जो उपयोगकर्ताओं को सेल्फी लेते समय या दूसरी तस्वीरों में अपने चेहरों पर कुत्ते के नाक, कान और जीभ जोडने की सुविधा देता है।
    पोस्ट में ‘वैंडरलस्ट ‘ नाम का एक हैशटैग भी था जिससे साफ तौर पर मोदी की लगातार होने वाली विदेश यात्राओं की तरफ संकेत किया गया।
    रितेश माहेश्वरी नाम के एक ट्विटर उपयोगकर्ता ने मुंबई पुलिस का इसपर ध्यान दिलाया और कार्वाई की मांग की।
    इसके बाद पुलिस ने साइबर पुलिस थाने को इसके बारे में बताया जिसने प्राथमिकी दर्ज की।
    मुंबई पुलिस की प्रवक्ता रश्मि करांदिकर ने कहा, ‘कानूनी विचार विमर्श के बाद एआईबी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू कर दी गयी।’
    पुलिस उपायुक्त :साइबर अपराध: अकबर पठान ने कहा कि ‘मानहानि ‘और  ‘इलेक्ट्रॉनिक प्रारूप में आपत्तिजनक सामग्री के प्रकाशन…प्रेषित करने के आरोपों को लेकर एआईबी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
    एआईबी के सह संस्थापक तन्मय भट्ट और रोहन जोशी को भेजे गए टैक्स्ट मैसेज एवं फोन कॉल का जवाब नहीं मिला।
    ट्विटर पर पोस्ट को लेकर हंगामा शुरू होने के बाद भट्ट ने कल मोदी के एक पुराने ट्वीट का स्क््रीन शॉट डाला था जिसमें मोदीजी कह रहे हैं कि ‘ ‘हमें निश्चित रूप से सार्वजनिक जीवन में और हास्य की जरूरत है। ‘ ‘

    Shagun

    Keep Reading

    The Murder of Relationships: Twin Daughters Killed in Kanpur; Son Murdered and Hanged in Badaun

    रिश्तों का कत्ल: कानपुर में जुड़वा बेटियों की हत्या, बदायूं में बेटे को मार फंदे से लटकाया

    Consumed by addictions to gambling and alcohol, a father turns into a monster and takes the life of his innocent son.

    जुए और शराब की लत में पिता बना हैवान, मासूम बेटे की पेड़ से लटकाकर ले ली जान

    Rumors of Failure Become a Fatal Trap: Student Consumes Poison Despite Scoring 78%

    फेल की अफवाह बनी मौत का जाल: 78% अंक पाकर भी छात्रा ने खा लिया जहर

    ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का सख्त रुख! वायरल वीडियो मामले में एसडीओ तत्काल निलंबित

    Mathura: Boat capsizes in Yamuna; 10 pilgrims from Punjab dead, 5 still missing.

    मथुरा: यमुना में नाव पलटी, पंजाब के 10 श्रद्धालुओं की मौत; 5 अभी लापता

    Mother from Ballia demands justice: Cousins ​​accused of land grabbing, administration sleeps despite orders from President, PM, and CM, self-immolation at Yogi's residence if justice is not given

    बलिया से मां ने मांगा इंसाफ : चचेरे भाइयों पर जमीन हड़पने का आरोप, राष्ट्रपति-पीएम-सीएम के आदेश के बावजूद प्रशासन सोया, न्याय नहीं तो योगी आवास पर करेंगी आत्मदाह

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Conservation of Nature: The Ultimate Act of Worship.

    प्रकृति का संरक्षण: ईश्वर की सबसे बड़ी इबादत

    April 22, 2026
    69,000 Teacher Recruitment: Candidates from reserved categories stage a massive protest outside the Legislative Assembly; police forcibly removed them by bundling them into buses.

    69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का विधानसभा के सामने जोरदार प्रदर्शन, पुलिस ने जबरन बसों में ठूंसकर हटाया

    April 22, 2026
    UP: A Golden Opportunity for Rural Youth! Loans with Interest Subsidies Up to ₹10 Lakh Available in Lucknow—Start Your Own Enterprise!

    UP: ग्रामीण युवाओं के लिए सुनहरा मौका! लखनऊ में 10 लाख तक ब्याज सहायता वाला ऋण, अपना उद्योग लगाओ

    April 21, 2026

    यूपी में भीषण गर्मी का कहर! 25 अप्रैल तक लू चलेगी, फिर राहत की उम्मीद

    April 21, 2026
    Pensioners Stage Sit-in; Demands for Inclusion in 8th Pay Commission and Restoration of OPS Intensify

    पेंशनरों का धरना, 8वें वेतन आयोग में शामिल करने और ओपीएस बहाली की मांग तेज

    April 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading