नई दिल्ली 03 फरवरी 2018 । एयर एशिया में केवल 2699 रुपये में विदेश की सैर वाला आफर पेश किया है। यह ऑफर एक अगस्त 2018 से शुरू हो कर 31 जनवरी 2019 तक रगेगा। यह एक ‘प्रमोशनल आफर’ है, जो भुवनेश्वर, कोच्चि, गोवा, नई दिल्ली, जयपुर, त्रिचुरापल्ली, बेंगलुरू, चेन्नई और विशाखापत्तनम से कुअलालंमपुर, बाली, सिंगापुर, बैंकॉक जैसे कई देशों के लिए होगी। इस आफर का फायदा उठाने के लिए आपको एडवांस बुकिंग करानी होगी।
एयर एशिया की वेबसाइट (एयरएशिया.काम) में सर्च करने पर पता चलता है कि अगस्त में भुवनेश्वर से कुअलालंमपुर के लिए एक तरफ का किराया 2,698 रुपये है। इसके अलावा दूसरे ऑफरों की बात करें, तो कोच्चि से कुअलालंमपुर का किराया 3,399 रूपए से शुरू, कोलकाता से बाली 8,499 रुपए से शुरू, चेन्नई से कुअलालंमपुर 4,399 रुपए से शुरू, हैदराबाद से कुअलालंमपुर 5,999 रुपए से शुरू, नई दिल्ली से कुअलालंपुर का किराया 5,390 रुपये से शुरू होता है।
Keep Reading
Add A Comment







