Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 10
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ताजा खबर

    एयरटेल ने मुंबई में 4जी वोल्टी शुरू की, बाकी राज्यों में मार्च तक

    ShagunBy ShagunSeptember 11, 2017 ताजा खबर No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 597

    नयी दिल्ली, 11 सितंबर : दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने मुंबई में अपनी 4जी वोल्टी सेवा आज शुरू की। इसके साथ ही वह रिलायंस जियो के बाद देश में 4जी वोल्टी सेवा शुरू करने वाली दूसरी कंपनी बन गई है।
    वोल्टी नेटवर्क पर वायस कॉल करने के लिए डेटा की जरूरत होती है लेकिन एयरटेल का कहना है कि वोल्टी के लिए वह अतिरिक्त डेटा शुल्क नहीं लेगी और काल का शुल्क मौजूदा प्लान व पैक फायदों के अनुरूप ही होगा।
    भारती एयरटेल के निदेशक नेटवर्क अभय सावरगांवकर ने एक बयान में कहा है, चूंकि वोल्टी चालित उपकरणों का माहौल परिपक्व होना शुरू हो गया है, हमारा मानना है कि सेवा पोर्टफोलियो के तहत वोल्टी कालिंग को सक्षम करने का यह उचित समय है। उन्होंने कहा कि कंपनी आने वाले समय में वोल्टी स्थापना में तेजी लाएगी और सभी भूक्षेत्रों का कवर करेगी।
    उल्लेखनीय है कि फिलहाल भारत में केवल रिलांयस जियो ही 4जी नेटवर्क पर वोल्टी प्रौद्योगिकी के जरिए देश भर में वायस सेवा की पेशकश कर रही है। बाकी दूरसंचार कंपनियां अपने 2जी या 3जी नेटवर्क की मदद से ही 4जी ग्राहकों को वायस काल की सुविधा देती हैं।
    भारती एयरटेल के प्रबंध निदेशक गोपाल विट्टल ने इससे पहले कहा था कि कंपनी मौजूदा वित्त वर्ष के आखिर तक भारत भर में वोल्टी सेवाओं की शुरआत करेगी। कंपनी के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की।
    अधिकारी ने कहा कि 4जी सिम का उपयोग कर रहे उसके मौजूदा ग्राहकों को इस सेवा के लिए सिम बदलनी नहीं पडेगी। कंपनी अपने ग्राहकों को एसएमएस के जरिए वेबलिंक भेजेगी ताकि वे साफ्टवेयर अपडेट कर सकें।
    कंपनी का कहना है कि जिन इलाकों में 4जी वोल्टी सेवा उपलब्ध नहीं है वहां वह 2जी व 3जी नेटवर्क की मदद लेगी। कंपनी के अधिकारी ने कहा कि अन्य महानगरों में वोल्टी सेवा की शुरआत महीने भर में की जाएगी और इसका तेजी से देश के अन्य भागों में विस्तार किया जाएगा।

    Shagun

    Keep Reading

    चित्रकूट की रेल कनेक्टिविटी और मजबूत, दो एक्सप्रेस ट्रेनों का विलय

    Iron rod pierces 3-year-old Kartik’s head; private hospital demanded ₹15 lakh... KGMU doctor saved his life for just ₹25,000.

    3 साल के कार्तिक के सिर में घुसी लोहे की रॉड, निजी अस्पताल ने मांगे 15 लाख… KGMU के डॉक्टर ने सिर्फ 25 हजार में बचाई जान

    Godrej launches state-of-the-art material handling plant in Khalapur.

    गोदरेज ने खालापुर में लॉन्च किया अत्याधुनिक मटेरियल हैंडलिंग प्लांट

    XElectron ने Amazon और Flipkart Freedom Sale में स्मार्ट प्रोजेक्टर्स व पोर्टेबल मॉनिटर्स पर धमाकेदार ऑफर लॉन्च किए

    Handloom Craftsmanship Takes Centre Stage at NABARD Exhibition

    नाबार्ड की प्रदर्शनी में दिखा हथकरघा का हुनर

    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The Tricolour is a symbol of development, heritage, and India's pride and glory: CM Yogi.

    तिरंगा विकास, विरासत और भारत की आन-बान-शान का प्रतीकः सीएम योगी

    August 10, 2026
    'Take 5 lakhs, just save my brother...' Kanwariya swept away by the Ganga's strong current; brother stood on the bank, pleading desperately.

    ‘5 लाख ले लो, बस मेरे भाई को बचा लो…’ गंगा की तेज धार में बह गया कांवड़िया, किनारे खड़ा भाई गिड़गिड़ाता रहा

    August 10, 2026
    Haryana’s Sakshi Chaudhary shines with Virat Kohli’s support; lands a 'golden punch' at the Commonwealth Games.

    विराट कोहली की मदद से चमक उठी हरियाणा की बेटी साक्षी चौधरी, कॉमनवेल्थ में मारा गोल्डन पंच

    August 9, 2026
    Deputy Chief Minister joins youth in 'Tiranga Yatra' in Lucknow; calls for hoisting the Tricolour at every home.

    तिरंगा हमारी आन-बान-शान का प्रतीक, हर घर तिरंगा बना राष्ट्रप्रेम का जनआंदोलन: केशव प्रसाद मौर्य

    August 9, 2026

    चित्रकूट की रेल कनेक्टिविटी और मजबूत, दो एक्सप्रेस ट्रेनों का विलय

    August 8, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading