Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»फिल्म

    नारी शक्ति की दमदार दास्तान: ‘द नर्मदा स्टोरी’ का पोस्टर रिलीज़, सच्ची घटनाओं से प्रेरित क्राइम ड्रामा

    ShagunBy ShagunMarch 13, 2026 फिल्म No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Aishwarya Thackeray's Impressive Debut Award; Kashika Kapoor Exudes 'Boss Energy' in a Power Pantsuit.
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 605

    मां की जंग और महिला IPS की ईमानदारी, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आई फिल्म की पहली झलक

    मुंबई : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निर्देशक ज़ैग़म इमाम ने अपनी आगामी फिल्म ‘द नर्मदा स्टोरी’ का पहला पोस्टर जारी कर उत्सुकता चरम पर पहुंचा दी। मध्य प्रदेश के आदिवासी इलाकों और नर्मदा नदी के किनारे बुनी गई यह सच्ची घटनाओं से प्रेरित सोशल क्राइम ड्रामा महिलाओं के साहस, संघर्ष और न्याय की लड़ाई को बड़े परदे पर जीवंत करेगी।

    फिल्म की कहानी केंद्र में है आदिवासी मां अग्नि धुर्वे, जो अपनी बेटी को बचाने के लिए अपराधियों से टकराती है। उसकी इस जंग में साथ निभाती है ईमानदार IPS अधिकारी नर्मदा रैकवार (किरदार निभाया असली IPS और अभिनेत्री सिमाला प्रसाद ने)। दोनों महिलाएं मिलकर उन शक्तिशाली अपराधियों का मुकाबला करती हैं जो खुद को कानून से ऊपर मानते हैं।Aishwarya Thackeray's Impressive Debut Award; Kashika Kapoor Exudes 'Boss Energy' in a Power Pantsuit.

    पोस्टर में मुख्य किरदारों की ताकत झलकती है – अश्विनी कलसेकर, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अंजलि पाटिल, सिमाला प्रसाद के साथ रघुबीर यादव, मुकेश तिवारी, जरीना वहाब और इश्तियाक खान जैसे दिग्गज कलाकार। निर्देशक ज़ैग़म इमाम ने कहा, “यह फिल्म ग्रामीण भारत की असली घटनाओं पर आधारित है। महिला दिवस पर पोस्टर रिलीज़ करना इसलिए खास है क्योंकि यह मां के अदम्य साहस और एक महिला अधिकारी की निडरता की कहानी है – जब महिलाएं एकजुट होती हैं, बदलाव शुरू होता है।”

    सह-निर्माता पीयूष सिंह ने जोड़ा, “यह सिर्फ क्राइम ड्रामा नहीं, उन महिलाओं को सलाम है जो अन्याय के सामने कभी नहीं झुकतीं। दमदार कास्ट इस कहानी को और प्रभावशाली बनाती है।”

    ऐबी इन्फोसॉफ्ट क्रिएशन और गोल्डन रेशियो फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म इस गर्मियों में रिलीज़ होगी। मनोरंजन के साथ समाज को सोचने पर मजबूर करने वाली यह कहानी नारी शक्ति की गूंज बनने वाली है।

    Shagun

    Keep Reading

    Ahan and Anit's Chemistry Set to Work Wonders Again! After ‘Saiyara’, a New Romantic Film—and Ahan Becomes the Brand Ambassador for Philips OneBlade.

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल! ‘सैयारा’ के बाद नई रोमांटिक फिल्म और Philips OneBlade का ब्रांड एंबेसडर बना अहान

    Global Artist Elysia Nicolas's Original Hindi Songs Cross the 100 Million Views Mark in India!

    ग्लोबल आर्टिस्ट Eylsia Nicolas के ओरिजिनल हिंदी गानों ने भारत में पार किया 100 मिलियन व्यूज का आंकड़ा!

    Rahul Gaur's Masterstroke: New Colors, New Energy for Uttar Pradesh Tourism

    राहुल गौर का कमाल: उत्तर प्रदेश टूरिज्म को नया रंग, नई ऊर्जा

    Prem Chopra Pays a Special Tribute to Sardar Singh Suri

    सरदार सिंह सूरी को प्रेम चोपड़ा का भावुक नमन

    A Blend of Tradition and Modern Elegance CaratLane’s Festive Jewellery Launch

    यामी गौतम के अंदाज़ में चमका कैरेटलेन का नया ज्वेलरी जादू

    Saad Lamjarred and Shehnaaz Gill Team Up! Poster for New Song ‘Bezaaf’ Released

    साद लामजारेड और शहनाज़ गिल की जोड़ी तैयार! नया गाना ‘बेज़ाफ़’ का पोस्टर रिलीज़

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Relationships are nature's gifts

    रिश्ते उपहार हैं प्रकृति का, सब धर्मों में रिश्ते और उनके कर्तव्यों को रखा गया है सर्वोपरि

    April 17, 2026
    CheQ–AU Launches LED Credit Card! The Card Lights Up with a Tap, Providing Visual Confirmation Without a Battery.

    CheQ–AU का LED क्रेडिट कार्ड लॉन्च! टैप करते ही जल उठेगा कार्ड, बिना बैटरी के देगा विज़ुअल कन्फर्मेशन

    April 17, 2026
    How can one wear the crown of glory by selling one's conscience?

    ज़मीर बेचकर कहां वो शान का ताज पहनते हैं…

    April 16, 2026
    Students of Siddharth Global Senior Secondary School Wave the Banner of Success! 100% Results in CBSE Board Exams

    सिद्धार्थ ग्लोबल सीनियर सेकेंड्री स्कूल के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम! CBSE बोर्ड में 100% रिजल्ट, टॉपर्स ने मचाया धमाल

    April 16, 2026
    Attack against arbitrary fee hike by private schools

    आप छात्र विंग का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन! प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस बढ़ोतरी के खिलाफ हल्ला बोल

    April 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading