नई पीढ़ी की चमक: सिनेमा में जिम्मेदारी, फैशन में आत्मविश्वास
मुंबई : बॉलीवुड की उभरती प्रतिभाएं इन दिनों अपनी अलग-अलग राहों पर धमाल मचा रही हैं। जहां युवा अभिनेता ऐश्वर्य ठाकरे ने अनुराग कश्यप की फिल्म ‘निशानची’ में अपने प्रभावशाली अभिनय से न्यूज़18 शोशा रील अवॉर्ड्स 2026 में बेस्ट डेब्यू मेल (जूरी चॉइस) का अवॉर्ड जीतकर करियर की मजबूत नींव रखी, वहीं अभिनेत्री काशिका कपूर ने पावर ड्रेसिंग के जरिए ‘बॉस लेडी’ का जलवा बिखेरा और फैशन जगत में नया स्टेटमेंट दिया।

ऐश्वर्य ठाकरे के लिए यह पहला अवॉर्ड सिर्फ सम्मान नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने अवॉर्ड स्वीकार करते हुए कहा, “अवॉर्ड मेरे लिए ट्रॉफी से ज्यादा जिम्मेदारी है अब और बेहतर काम करना और संवेदनशील कहानियां दर्शकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है।” अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी ‘निशानची’ में उनके दमदार रोल ने जूरी (प्रियदर्शन, अश्विनी अय्यर तिवारी, तन्वी आज़मी सहित) को प्रभावित किया। अवॉर्ड मिलने के बाद ऐश्वर्य ने सोशल मीडिया पर ट्रॉफी के साथ तस्वीरें शेयर कीं और परिवार व टीम ‘निशानची’ को धन्यवाद दिया। अपनी स्पीच में उन्होंने खुद की शायरी भी सुनाई -“रास्ते मैं अपने बनाऊँगा, गलतियां मेरी अब न बढ़ाऊँगा, कामयाबी पाने के बाद भी दुनिया सबको सुनाऊँगा।” सह-कलाकारों वेदिका पिंटो, मोनिका पंवार, जीशान अय्यूब आदि का भी आभार जताया। यह जीत ऐश्वर्य को एक संवेदनशील और मजबूत अभिनेता के रूप में स्थापित करती है।
पावर पैंटसूट में काशिका कपूर का दमदार अंदाज़
दूसरी ओर, काशिका कपूर ने एक स्ट्रक्चर्ड पैंटसूट में ‘बॉस एनर्जी’ का शानदार प्रदर्शन किया। मिनिमलिस्ट स्टाइलिंग, परफेक्ट फिट और क्लासिक सिल्हूट के साथ उनका यह लुक ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर और आत्मविश्वास का प्रतीक बन गया। ज्यादा एक्सेसरीज़ के बजाय उन्होंने अपने नैचुरल कॉन्फिडेंस को हाईलाइट किया, जो सोशल मीडिया पर “बॉस-लेडी मोमेंट” के रूप में वायरल हो गया। फैशन एक्सपर्ट्स का कहना है कि पैंटसूट अब रेड कार्पेट का मजबूत हिस्सा बन चुका है, और काशिका का यह अंदाज उभरती अभिनेत्रियों के लिए नया ट्रेंड सेट कर रहा है।
ये दोनों उदाहरण दर्शाते हैं कि नई पीढ़ी का टैलेंट सिर्फ स्क्रीन या रैंप तक सीमित नहीं, वे जिम्मेदारी, स्टाइल और आत्मविश्वास के साथ इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पहचान बना रहे हैं। आने वाले समय में ऐश्वर्य और काशिका जैसे कलाकार और भी बड़े मुकाम हासिल करेंगे।







