भोजपुरी लव बर्ड्स की जोड़ी एक बार फिर से धमाल मचाने को तैयार है। बात हम अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव की कर रहे हैं, जिनका एक और धमाकेदार गाना इस वेलेंटाइन सारेगामा हम भोजपुरी से रिलीज होने वाली है। इसका टीजर जारी किया गया है, जिसके बाद सारेगामा हम भोजपुरी के बद्रीनाथ झा ने बताया कि यह गाना भी बेहद रॉकिंग होने वाला है।
बद्रीनाथ झा ने कहा कि हम भोजपुरी अपने दर्शकों के लिए सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले रोमांटिक जोड़ी अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव को लेकर एक बेहद खूबसूरत गाना लेकर आने को तैयार है।
आपको बता दें कि भोजपुरी इंडस्ट्री में इन दोनों के लिए शानदार रहा, जहां इनके कई गाने मिलियन क्लब में शामिल रहे। और साल के अंत में पानी पानी से लंबे समय बाद दोनों ने स्क्रीन शेयर किया।







