रंग-गुलाल, मस्ती और जबरदस्त केमिस्ट्री – ये होली सॉन्ग मचाएगा बवाल!
मुंबई : होली 2026 का सबसे बड़ा धमाका आ गया है! भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह और फुकरे फेम बॉलीवुड स्टार वरुण शर्मा की जोड़ी ने गाने “होली पे चले गोली” में ऐसा तड़का लगाया है कि रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गए हैं। BLive Music के यूट्यूब चैनल पर जारी ये हाई-एनर्जी ट्रैक कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज कमा चुका है – फैंस रील्स बना-बनाकर झूम रहे हैं!

वीडियो में अक्षरा का ग्लैमरस डांस, वरुण की शरारत भरी मस्ती, रंगों की बौछार और ढोल की थाप – सब कुछ परफेक्ट! दोनों की केमिस्ट्री इतनी जबरदस्त है कि देखते ही दिल खुश हो जाता है। गाने में विक्रम मॉन्ट्रोस का धांसू म्यूजिक, अभि दत्त, दीपाली साठे और विक्रम के स्वर, और अज़ीम शिराज़ी के मस्ती भरे बोल – ये होली का ऑफिशियल एंटीम बन गया है!
अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर लिखा – “इस बार होली का जश्न और भी जोरदार होगा! रंग, ऊर्जा और मस्ती का फुल पैकेज!” गाने को तैयार करने वाली टीम में वर्षा कुकरेजा, सूरज सिंह जैसे नाम हैं।
अब बारी आपकी है – प्ले करो, रील बनाओ और होली को “गोली” मारो!







