रेप पीड़िताओं की न्याय की जंग पर बनी फिल्म, असल जिंदगी की कहानियों से जुड़ी
नोएडा : बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपनी नई फिल्म ‘अस्सी’ में एक बार फिर समाज को आईना दिखा रही हैं। फिल्म में एक सीन है जहां तापसी एक मुस्लिम परिवार के घर जाती हैं और हाथ से कढ़ाई किए सूट्स देखती हैं। ये महिलाएं ‘चिकन कढ़ाई’ का काम करती हैं और रोजाना सिर्फ 100 रुपये कमाती हैं। तापसी उनकी कारीगरी देखकर कहती हैं, “अगर ये रकम कम लगती है तो संघर्ष करो, ताकि तुम्हारा मेहनताना बढ़े!”
तापसी आगे कहती हैं कि ये फिल्म महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार और रेप के खिलाफ न्याय की लड़ाई पर बनी है। इसका मकसद समाज को जागरूक करना है, ताकि ऐसे अपराध खत्म हों। फिल्म की कहानी रेप पीड़िताओं के संघर्ष को दिखाती है, जो असल जिंदगी के केस जैसे गुजरात की बिलकिस बानो, उन्नाव रेप केस, अंकिता भंडारी और निर्भया से जुड़ी लगती है।
वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें – https://x.com/i/status/2024900480376434701
अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी ये कोर्टरूम ड्रामा 20 फरवरी 2026 को रिलीज हुई है। तापसी इसमें वकील रावी का रोल निभा रही हैं, जो पीड़ितों के लिए लड़ती हैं। फिल्म में कानी कुसरुति, रेवती जैसे सितारे भी हैं। ये वीडियो फिल्म से जुड़ा है, लेकिन इसका मैसेज दिल को छू जाता है – मेहनत, सम्मान और न्याय की बात! बता दें कि ये फिल्म समाज बदलने की ताकत रखती है!






