Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 1
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया»Crime News

    मथुरा के 2 गांवों से 34 साइबर ठग गिरफ्तार, 45 फरार, सवाल है कि आपकी कमाई कितनी सुरक्षित?

    ShagunBy ShagunFebruary 24, 2026 Crime News No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    34 cyber fraudsters arrested from 2 villages of Mathura
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,276

    सिर्फ दो गांवों में इतने “डिजिटल डाकू”? तो सोचिए पूरे देश में कितने ऐसे सिंडिकेट फैले होंगे?

    मथुरा: उत्तर प्रदेश पुलिस ने मथुरा के सिर्फ दो गांवों में छापेमारी कर 34 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 45 आरोपी मौके से फरार हो गए। चौंकाने वाली बात यह है कि इन दो गांवों में करीब 80 साइबर ठग सक्रिय बताए जा रहे हैं, जो रोजाना लोगों को फोन और डिजिटल माध्यम से ठगने की साजिश रचते थे।

    जानकारी के अनुसार साइबर ठगों का बड़ा गढ़ मथुरा के दो छोटे से गांवों जिसमें एक विशंभरा और दूसरा जंघावली में छुपा था ! यूपी पुलिस ने ‘ऑपरेशन बजरंग’ के तहत रविवार सुबह भोर में 240+ पुलिसकर्मियों, 6 ASP/CO और 13 थानों की टीम के साथ छापेमारी की।

    file photo

    जिसमें 34 साइबर अपराधी पकडे गए और जेल पहुंचे, जबकि 45 खेतों-जंगलों में भाग निकले। बता दें कि इस मामले में कुल 80 के करीब नामजद थे ये लोग रोज सुबह उठते और देश-विदेश में फोन, UPI, फेक कॉल्स से लोगों की मेहनत की कमाई लूटते थे। फर्जी आधार, दर्जनों मोबाइल जब्त हुए।

    सिर्फ दो गांवों में इतने “डिजिटल डाकू”? तो सोचिए पूरे देश में कितने ऐसे सिंडिकेट फैले होंगे! ये “मिनी जामताड़ा” जैसा माहौल बन चुका है।

    इस बड़े सिंडिकेट पर कार्रवाई के लिए 6 एएसपी/सीओ स्तर के अधिकारी और करीब 240 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि नेटवर्क कितना संगठित और मजबूत था।

    सोशल मीडिया पर भी इस कार्रवाई को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं।

    • एक यूजर कपिल गौर ने लिखा : आजकल पैसा कमाना उतना मुश्किल नहीं है, जितना उसे इन ‘डिजिटल डाकुओं’ से बचाकर रखना है। बंदा मेहनत करके सैलरी लाता है और ये लोग दो मिनट की कॉल में उसे ‘प्रसाद’ समझकर बांट लेते हैं। अब तो अनजान नंबर से ‘हेलो’ आए तो डर लगता है कि कहीं किडनी का पासवर्ड न मांग लें!
    • वहीं दूसरे यूजर ने सवाल उठाया कि यदि दो गांवों में 80 साइबर अपराधी हो सकते हैं, तो देशभर में संख्या कितनी होगी?
    • संजीव कुमार यादव ने लिखा : “सिर्फ दो गाँवों में 80 साइबर अपराधी? यह सिस्टम की नाकामी का सबसे बड़ा सबूत है। जब अपराधी बेखौफ होकर सिंडिकेट चला रहे हैं, तो आम आदमी की मेहनत की कमाई भगवान भरोसे ही है। पुलिस को सिर्फ पकड़ने का नाटक नहीं, बल्कि इन ठगों की कमर तोड़नी होगी ताकि जनता चैन से सो सके।
      एक यूजर यश अहमद ने लिखा : गिरफ्तारी अच्छी बात है, लेकिन असली जीत तब होगी जब ऐसे नेटवर्क पूरी तरह खत्म हों। डिजिटल इंडिया के दौर में डिजिटल सुरक्षा भी उतनी ही ज़रूरी है।

    बता दें कि यह घटना केवल गिरफ्तारी की खबर नहीं, बल्कि चेतावनी है। साइबर ठग अब गांवों से संगठित नेटवर्क चलाकर आम लोगों की गाढ़ी कमाई पर निशाना साध रहे हैं।

    वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें – https://x.com/i/status/2026164687151501376

    कैसे रहें सतर्क?

    • अनजान नंबर या लिंक पर तुरंत प्रतिक्रिया न दें।
    • बैंक डिटेल, OTP या पासवर्ड किसी से साझा न करें।
    • संदिग्ध कॉल की सूचना तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें।
    • बैंकिंग और सोशल मीडिया अकाउंट में टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन सक्रिय रखें।

    देखिए, डिजिटल दौर में कमाई जितनी जरूरी है, उतनी ही जरूरी है उसकी सुरक्षा। जागरूक रहें, सुरक्षित रहें।

    Shagun

    Keep Reading

    'Pink Power Run 3.0' Makes a Splash in the Fight Against Breast Cancer: Boxing Legend Vijender Singh and Darasing Khurana Boost Morale

    ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ ‘पिंक पावर रन 3.0’ का जलवा: बॉक्सिंग लेजेंड विजेंदर सिंह और दारासिंग खुराना ने बढ़ाया हौसला

    A Grand Gathering of Books: 23rd 'National Book Fair' to be Held in Lucknow Starting October 1st

    किताबों का महाकुंभ: लखनऊ में 1 अक्टूबर से सजेगा 23वां ‘राष्ट्रीय पुस्तक मेला’

    Victory in the Banda seat will now become a reality for the SP!

    सपा के लिए बांदा सीट की विजय अब बनेगी हकीकत!

    Pitru Paksha 2026: Shraddh rituals to begin on September 26; Sarvapitra Amavasya on October 10.

    पितृ पक्ष 2026: 26 सितंबर से शुरू होगी श्राद्ध परंपरा, 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    'Pink Power Run 3.0' Makes a Splash in the Fight Against Breast Cancer: Boxing Legend Vijender Singh and Darasing Khurana Boost Morale

    ब्रेस्ट कैंसर के खिलाफ ‘पिंक पावर रन 3.0’ का जलवा: बॉक्सिंग लेजेंड विजेंदर सिंह और दारासिंग खुराना ने बढ़ाया हौसला

    October 1, 2026
    The Fear of Tia Bajpai’s ‘FANAA’ Takes Over

    Tia Bajpai का ‘FANAA’ बना हॉरर सेंसेशन

    September 29, 2026
    A big-screen blast after 'Mahakali': Jitin Gulati makes a grand entry into Telugu cinema with Prabhas's 'Fauji'.

    ‘महाकाली’ के बाद बड़े पर्दे पर धमाका: प्रभास की ‘फौजी’ से तेलुगु सिनेमा में जितिन गुलाटी की ग्रैंड एंट्री

    September 29, 2026
    A Grand Gathering of Books: 23rd 'National Book Fair' to be Held in Lucknow Starting October 1st

    किताबों का महाकुंभ: लखनऊ में 1 अक्टूबर से सजेगा 23वां ‘राष्ट्रीय पुस्तक मेला’

    September 29, 2026

    Wibmo फ्रॉड एंड रिस्क मैनेजमेंट ने अपने एजेंटिक रिस्क इंटेलिजेंस सॉल्यूशन के लिए चार्टिस डिसरप्टर अवॉर्ड जीता

    September 28, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading