भोजपुरी एक्ट्रेस सिंगर अक्षरा सिंह का नया गाना ‘ पिया के झुलुफिया’ आज रिलीज हो गया है। यह गाना टीसीरीज भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। तक गाने को डेढ़ मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।
अक्षरा सिंह ने इस गाने की रिलीज के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट भी किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि एक नई कोशिश आपके लिए हर दिन और भोजपुरी के लिए भी। आपको बता दें कि अक्षरा सिंह भोजपुरी और अपने काम के प्रति बेहद संजीदा रहती हैं। तभी उनके काम की हर जगह बेहद सराहना भी होती है और लोग उन्हें खूब पसंद भी करते हैं। ऐसे में अक्षरा के गाने पर भी उसका आना लाजमी है।
यही वजह है कि जब अक्षरा का गाना ‘ पिया के झुलुफिया’ रिलीज हुआ, तब एक बार फिर से उनके फैंस और और भोजपुरी संगीत प्रेमी उनके इस गाने पर खूब गदगद हैं और उसे बार-बार सुन भी रहे हैं। इस भोजपुरी फोक में अक्षरा की आवाज किसी का भी दिल जितने को काफी है। म्यूजिक वीडियो में अक्षरा के साथ करण खन्ना की केमिस्ट्री खूब भा रही है।