Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर

    अमेज़ॅन इंडिया ने पूर्व-सैनिकों को भर्ती करने के लिए महानिदेशालय पुनर्वास के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया

    ShagunBy ShagunFebruary 19, 2021 करियर No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 572

    अमेज़न इंडिया की एक बड़ी छलांग है

    नई दिल्ली, 19फरवरी 2021: अमेज़ॅन इंडिया ने भारत में अपने बढ़ते ऑपरेशंस नेटवर्क में पूर्व-सैनिकों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए महानिदेशक पुनर्वास (डीजीआर) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया। इस साझेदारी के साथ, अमेज़ॅन इंडिया देशसेवा कर चुके पूर्व-सैनिकों के लिए वैकल्पिक कैरियर के अवसर उपलब्ध कराने के लिए अपनी भर्ती जारी रखेगा। एमओयू पर लिजु थॉमस, एचआर डायरेक्टर, कस्टमर फुलफिलमेंट एवं कॉर्पोरेट, अमेज़न इंडिया ऑपरेशंस और मेजर जनरल एमके सगोच, महानिदेशक, डीजीआर ने हस्ताक्षर किये।

    डीजीआर के साथ एसोसिएशन अनुभवी पूर्व-सैनिकों की अप्रयुक्त क्षमता का उपयोग करने में अमेज़न इंडिया को सक्षम बनाएगा, जिससे अधिक से अधिक प्रतिभाओं तक इसकी पहुंच बनेगी। पूर्व-सैनिकों के लिए अमेज़न के फुलफिलमेंट सेंटर्स, सॉर्ट सेंटर्स, और डिलीवरी स्टेशनों पर रोजगार के विभिन्न अवसर उपलब्ध होंगे, जिसमें व्यक्तिगत योगदान और प्रबंधकीय भूमिकाओं के मिले-जुले अनुभवों का इस्तेमाल होगा। इस सहयोगी प्रयास से अमेज़न इंडिया के मौजूदा मिलिटरी वेटरन इम्प्लॉयमेंट प्रोग्राम का विस्तार होगा।

    अमेज़ॅन इंडिया ऑपरेशंसकी एचआर डायरेक्टर, स्वाति रुस्तगी ने बताया कि “हम अमेज़ॅन में अपने कार्यबल में विविधता, समानता और समावेशी माहौल को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं जहां अद्वितीय दृष्टिकोण को सम्मान दिया जाता है और इससे हमारी प्रगति में मदद मिलती है। समावेशी वातावरण के लिए हमारा दीर्घकालिक दृष्टिकोण एक संतुलित कार्यबल विकसित करना है और यह एमओयू उस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

    उन्होंने आगे कहा, “हम डीजीआर के साथ काम करते हुए अपनी विनम्र भावना जाहिर कर रहे हैं और हम सेना, वायु सेना, नौसेना के पूर्व-सैनिकों और उनके परिवारों के साथ अपने वर्कस्पेस को साझा करने में सक्षम हैं। 2025 तक 25,000 अनुभवी पूर्व-सैनिकों को भर्ती करने की अमेज़न की वैश्विक दृष्टि के साथ तालमेल रखते हुए, हम आगे भी उल्लेखनीय प्रतिभाओं की भर्ती, और उनकी खूबियों तथा क्षमताओं का लाभ उठाने के लिए उनको अवसर प्रदान करना जारी रखेंगे।”

    एमओयू के बारे में, डीजीआर के महानिदेशक मेजर जनरल एमके सगोच ने कहा कि “हमारे सेना के अनुभवी पूर्व-सैनिकों के पास अनुभव का खजाना है, जिससे विभिन्न उद्योगों और व्यवसायों में भारी प्रगति की संभावना है। अमेज़न इंडिया ने पहले से ही सशस्त्र बलों के पूर्व-सैनिकों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए आधार तैयार कर लिया है। इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के साथ, हम विभिन्न अनुभवों वाले पूर्व-सैनिकों के लिए सार्थक कॅरियर उपलब्ध कराने के एक साझे लक्ष्य की दिशा में काम करने के लिए उत्सुक हैं।”

    अमेज़न में पहले से ही कई पूर्व-सैनिक हैं, जो इसके ऑपरेशंस नेटवर्क में विभिन्न कार्यों के लिए लीडरशिप और प्रबंधकीय भूमिकाओं में काम कर रहे हैं। इनमें परिवहन, कस्टमर फुलफिलमेंट, फैसिलिटीज मैनेजमेंट और सिक्शेरिटी ऑपरेशंस शामिल हैं।

    सभी इच्छुक उम्मीदवार अमेज़न इंडिया की ऑपरेशंस टीम में mvep-ind@amazon.com से संपर्क कर सकते हैं।

    #Amazon India #अमेज़ॅनइंडिया
    Shagun

    Keep Reading

    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    Axis Bank to accelerate Uttar Pradesh's development; launches ‘Sparsh Week 2026’ from Lucknow.

    उत्तर प्रदेश के विकास को रफ्तार देगा एक्सिस बैंक, लखनऊ से की ‘स्पर्श वीक 2026’ की शुरुआत

    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    September 16, 2026
    Remarkable feat by Civil Hospital doctors: 26 cm long, 450-gram gallbladder removed from abdomen.

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल: पेट से निकाला 26 सेमी लंबा और 450 ग्राम वजनी पित्ताशय

    September 16, 2026
    Union with Emptiness

    शून्यता से मिलन

    September 16, 2026
    Grand launch of two new works by Dr. Vidyasagar Upadhyay on Hindi Diwas

    हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो नई कृतियों का भव्य लोकार्पण

    September 16, 2026
    'Naa Pushde' released featuring Neha Kakkar's magical voice; a big treat for YogKansha's fans.

    नेहा कक्कड़ की जादुई आवाज़ में रिलीज़ हुआ ‘Naa Pushde’, YogKansha के फैंस को मिला बड़ा तोहफा

    September 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading