Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»खेती-किसानी

    ऐमजॉन ने लॉन्च किया किसान स्टोर, खेती से जुड़े मिलेंगे 8000 से ज्यादा उत्पाद

    ShagunBy ShagunSeptember 2, 2021 खेती-किसानी No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 658

    किसान पा सकेंगे डोरस्टेप डिलीवरी

    वैश्विक ऑनलाइन कारोबार करने वाली मशहूर कंपनी ऐमजॉन इंडिया ने गुरुवार को अपने प्लेटफॉर्म पर किसान (फार्मर) स्टोर को बाजार में उतारा। ऐमजॉन का यह प्रयास भारत सरकार द्वारा किसानों को सशक्त बनाने के लिए की जा रही कोशिशों और कृषि क्षेत्र में बदलाव के लिए तकनीक का लाभ उठाने के दृष्टिकोण का हिस्सा है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इस स्टोर का शुभारंभ किया।

    इस लॉन्च के साथ, देश भर के किसानों को उनके दरवाजे पर डिलीवरी की सुविधा के साथ, किफायती कीमतों पर बीज, कृषि उपकरण और एक्सेसरीज, प्लांट प्रोटेक्शन, न्यूट्रिशन आदि जैसी कृषि से जुड़ी वस्तुएं आसानी से उपलब्ध होंगी। किसान हिंदी, तेलुगु, कन्नड़, तमिल और मलयालम सहित पांच भारतीय भाषाओं में से किसी में ऐमजॉन डॉट इन पर खरीदारी कर सकते हैं।

    किसान देश भर में मौजूद 50,000 से अधिक ऐमजॉन ईजी स्टोर्स पर भी जा सकते हैं और असिस्टेड शॉपिंग की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। ऐमजॉन ईजी स्टोर के मालिक किसानों को प्रॉडक्ट खोजने, उनके पसंद के उत्पाद की पहचान करने, उनका ऐमजॉन अकाउंट बनाने, ऑर्डर देने और खरीदारी में मदद करेंगे।

    किसान 20 से अधिक ब्रांड्स के हजारों कृषि उत्पादों में से अपना पसंदीदा प्रॉडक्ट चुन सकते हैं। ये प्रॉडक्ट देश भर में मौजूद सैकड़ों छोटे और मध्यम कारोबारियों द्वारा पेश किए जाते हैं। किसान विभिन्न डिजिटल माध्यमों जैसे नेट बैंकिंग, यूपीआई, अमेजन पे और डेबिट एवं क्रेडिट कार्ड के साथ ही भुगतान विकल्प के रूप में कैश ऑन डिलीवरी का विकल्प भी चुन सकते हैं।

    लॉन्च के मौके पर कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, आशा है ऐमजॉन इंडिया की पहल डिजिटल अर्थव्यवस्था के आधुनिक दौर में भारतीय किसानों को शामिल करने, कृषि उपज की उत्पादकता बढ़ाने, लॉजिस्टिक्स उद्योग जैसी सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर किसानों और खेती-किसानी से जुड़े लोगों के लिए लाभकारी साबित होगी।

    उन्होंने आगे कहा, सरकार की इस तरह की अनेक पहल के तारतम्य में ऐमजॉन इंडिया का प्रयास स्वागत योग्य है। मुझे उम्मीद है कि ऐमजॉन किसान स्टोरफ्रंट जैसी सुविधाओं का भारत सरकार की प्रगतिशील नीतियों के साथ तालमेल होगा और किसानों के उत्पादों की गुणवत्ता और उत्पादन की मात्रा में सुधार होगा, जिससे निश्चित ही किसानों की आमदनी में वृद्धि होगी। इससे कृषि उद्योग को बल मिलेगा और वैश्विक परिदृश्य में भारत की स्थिति और बेहतर बन सकेगी।

    Shagun

    Keep Reading

    Two new examples of innovation! JSW Paints has launched an AI paint visualizer, while Godrej has introduced ‘Ninja’ pet food in South India.

    नवाचार की दो नई मिसालें! जेएसडब्ल्यू पेंट्स ने लॉन्च किया AI पेंट विजुअलाइजर, गोदरेज ने दक्षिण भारत में उतारा ‘निंजा’ पेट फूड

    Traders outraged by sealing drive: 'Engage in dialogue, don't destroy livelihoods'

    सीलिंग से भड़के व्यापारी, बोले- ‘संवाद करो, आजीविका मत मारो’

    Rani's goal: Making every woman feel beautiful

    रानी का लक्ष्य हर महिला को खूबसूरती का एहसास

    Mumbai has become a global hub for home decor and textiles.

    मुंबई बना होम डेकोर और टेक्सटाइल का ग्लोबल हब

    Panic among traders following the Aliganj fire incident!

    अलीगंज अग्निकांड के बाद व्यापारियों में मचा हड़कंप!

    Korean companies eye YEIDA: Plans underway to develop a "Korean City"

    कोरियन कंपनियों की नजर YEIDA पर: “कोरियन सिटी” बनने की तैयारी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sensation in London: Acharya Vinod Kumar’s ‘secret’ meeting with Yuvraj Singh’s family!

    लंदन में सनसनी: आचार्य विनोद कुमार की युवराज सिंह परिवार के साथ ‘सीक्रेट’ मुलाकात!

    July 10, 2026
    Aamir Khan Gifts Gauri Spratt a Rare Madagascar Ruby Ring

    आमिर-गौरी की शाही प्रेम कहानी: दुर्लभ रूबी रिंग बनी प्यार की सबसे चमकदार निशानी

    July 10, 2026
    Two distinct musical vibes, one shared atmosphere – the explosive energy of ‘Naachi Jaave’ and the magical charm of ‘Ghar Ki Mehfil’.

    मुंबई: संगीत की दो अलग धुनें, एक ही माहौल – ‘नाची जावे’ का धमाका और ‘घर की महफिल’ का जादू

    July 10, 2026
    An Example of Courage: When a Female Officer Won Hearts, Not Power

    साहस की मिसाल : जब एक महिला अफसर ने सत्ता नहीं, बल्कि दिल से जीता

    July 10, 2026
    Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    अलीगंज अग्निकांड: 15 मौतों वाली इमारत पर बुलडोजर की तलवार! LDA का सख्त एक्शन

    July 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading