वाशिंगटन, 29 सितंबर: अमेरिका के पेन्सिलवानिया में एक रेफरी ने पगडी पहनने के चलते एक सिख छात्र को हाई स्कूल स्तर के सॉकर खेल से हटा दिया।
एबीसी न्यूज से संबद्ध डब्ल्यूपीवीआई-टीवी के अनुसार मीडिया रिपोर्टों के अनुसार मार्पल न्यूटाउन स्कूल डिस्ट्रक्ट ने बताया कि यह घटना मंगलवार को हुई जब हाई स्कूल के छात्र को कोनेसटोगा हाई टीम के खिलाफ खेलना था।
चश्मदीदों के अनुसार रेफरी ने खिलाडी को मैदान में खेलने की इजाजत नहीं दी क्योंकि वह अपने सिख धर्म के अनुरूप पगडी पहने था।
रेफरी ने कथित रूप से नेशनल फेडरेशन आॅफ हाई स्कूल सॉकर नियमावली का जिक्र किया जो कहता है, कोई खिलाडी अवैध उपकरण नहीं पहनेगा। अवैध की सूची में उपकरणों के जो प्रकार शामिल हैं उनमें हेलमेट, हैट, कैप या वाइजर या मुखावरण शामिल हैं लेकिन इन्ही तक सीमित नहीं हैं।
डब्ल्यूपीवीआई-टीवी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि पेन्सिलवानिया इंटरस्कॉलैस्टिक एथलेटिक एसोसिएशन के अनुसार डिस्ट्रक्ट इन नियमों से छूट के लिए आवेदन कर सकते हैं और कुछ खास खिलाडयिों को धार्मिक चीजें पहनने की इजाजत देने का आग्रह कर सकते हैं।
रिपोर्ट में बताया गया है कि मार्पल न्यूटाउन स्कूल डिस्ट्रक्ट के अधिकारियों को घटना की सूचना दी गई है और उन्होंने जांच शुरू की है कि क्या इससे खिलाडी की धार्मिक आजादी का उल्लंघन हुआ है।
Keep Reading
Add A Comment







