Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 20
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    एमवे इंडिया के पावर ऑफ़ प्रोग्राम से कुपोषित बच्चों की स्थिति पर पड़े सकारात्मक प्रभाव

    By September 13, 2019Updated:September 13, 2019 इंडिया No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 543
    • महत्वपूर्ण सर्वेक्षणों से स्पष्ट तौर पर पता चला है कि दिल्ली में 5 वर्ष से कम आयु का प्रत्येक दूसरा अल्पपोषित बच्चा कुपोषण से प्रभावित है।
    • एक वर्ष के जागरूकता अभियान से 79% बच्चे कुपोषित श्रेणी से बाहर आ गए हैं।

    नई दिल्ली,13 सितम्बर 2019: भारत में सामाजिक वर्ग पहले से ही स्पष्ट तौर पर अलग-अलग निर्धारित है और यह पोषण-संबंधी परिदृश्य में अधिक स्पष्ट तौर से देखा जा सकता है। 2018 में लॉन्च किए गए एमवे इंडिया के पावर ऑफ़ 5 प्रोग्राम से पता चला है कि भारत में 5 वर्ष से कम आयु का प्रत्येक दूसरा अल्पपोषित बच्चा कुपोषण से प्रभावित है।

    एमवे ने विश्व स्तर पर सफल इस समुदाय-आधारित प्रोग्राम पावर ऑफ़ 5 को भारत में ममता-हेल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड के सहयोग से लॉन्च किया था। इस प्रोग्राम के तहत 5 वर्ष से कम आयु वाले बच्चों की माताओं एवं देखभाल-कर्ताओं को लक्षित किया गया था और इसका उद्देश्य संपूरक भोजन, स्वच्छता प्रथाओं, विकास-निगरानी और आहार विविधता सहित पोषण संबंधी ज्ञान एवं प्रथाओं को बेहतर बनाना है।

    शुरूआती चरण में, यह प्रोग्राम उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली के किरारी क्षेत्र में शुरू किया गया था जो एक नगरीय झुग्गी व पुनर्वास कॉलोनी है। पांच वर्ष से कम उम्र वाले 9700 से अधिक बच्चों का सर्वेक्षण किया गया था और यह पता चला था कि अधिकांश बच्चे पोषण की अत्यधिक कमी से जूझ रहे थे। इनमें से 17% बच्चे कमज़ोर थे, 31% का वजन कम था और 46% अविकसित थे। 9700 बच्चों में से, 1700 कमज़ोर थे और प्रोग्राम के पूरे सत्र के दौरान निरंतर निगरानी के लिए चिन्हित किये गए थे। बाद में यह भी पाया गया कि इन 1700 कमजोर बच्चों में से 73% का वजन कम था और 44% अविकसित थे। इस अभियान के अंत में चौंका देने वाले परिणाम प्राप्त हुए थे और साथ ही यह देखकर प्रोत्साहन भी मिला कि कमजोर-श्रेणी में बच्चों की संख्या 1700 से 328 (79% की कमी), कम वजन वाली श्रेणी में बच्चों की संख्या 1236 से 455 (44% की कमी) और अविकसित-श्रेणी में बच्चों की संख्या 750 से 484 (14% की कमी) रह गयी थी।

    एमवे इंडिया के सीईओ, अंशु बुधराजा का कहना है,हमारे देश में कुपोषण की स्थिति चिंताजनक है, पूरे विश्व के 150.8 मिलियन कुपोषित बच्चों में से 31% बच्चे भारत में हैं और पूरे विश्व के सभी कमजोर बच्चों में से आधे बच्चे भी भारत में ही हैं। एमवे इंडिया में, हम देश में पोषण स्तर को बढ़ाने के लिए भारत सरकार के राष्ट्रीय पोषण मिशन में योगदान देने के लिए पोषण एवं कल्याण अभियान में अपने व्यापक वैश्विक अनुभव का उपयोग करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    साथ ही उनका यह भी कहना है कि “हमारा समुदाय-आधारित पोषण शिक्षण कार्यक्रम यह भी दर्शाता है कि एक सरल, लेकिन व्यापक पहुँच पांच वर्ष से कम आयु वाले बच्चों के पोषण की स्थिति में सुधार करने का एक तरीका है। प्रोग्राम 'पावर ऑफ़ 5 अभियान के प्रथम वर्ष का परिणाम काफी प्रोत्साहन-वर्धक है, और हम इस प्रोग्राम को बहुत बड़े पैमाने पर आगे बढ़ाने का प्रयोजन रखते हैं जिससे अंततः देश की प्रत्येक माँ और बच्चे के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा। पोषण-संबंधि चिन्हित क्षेत्रों में सामुदायिक कार्य जारी रखते हुए, हमारी योजना देश भर के अन्य राज्यों में भी इसे दोहराने की है। ”

    भारत सरकार के राष्ट्रीय पोषण मिशन के साथ मिलकर, पावर ऑफ़ 5 प्रोग्राम ने पाँच वर्ष से कम आयु वाले 10000 बच्चों और 30000 से अधिक माताओं व देखभाल करने वालों को जागरूकता पैदा करने और शिक्षात्मक जानकारी प्रदान करने के लिए सर्वांगीण समाधान प्रदान करके लाभान्वित किया है। चिन्हित लाभार्थियों को समय पर समावेशी सेवा प्रदान करते हुए आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को माता-पिता एवं समुदायों के बीच व्यवहार परिवर्तन लाने के लिए संवेदनशील बनाया गया है। इस प्रोग्राम से शिशु स्तनपान प्रथाओं, टीकाकरण कवरेज और विटामिन ए की खुराक और कृमिहरण कवरेज में भी काफी सुधार हुआ।

    Keep Reading

    Yogi Adityanath inaugurates UPSDMA's new high-tech headquarters.

    योगी आदित्यनाथ ने किया UPSDMA के नए हाईटेक मुख्यालय का उद्घाटन

    The battle between development and the environment in Uttarakhand.

    उत्तराखंड में विकास बनाम पर्यावरण की जंग

    यूपी में मानसून का जोरदार हमला!

    Safexpress sets up a logistics ‘Superhub’ in Rajpura.

    सेफएक्सप्रेस ने राजपुरा में लगाया लॉजिस्टिक्स का ‘सुपरहब’

    Uttar Pradesh Primary Teachers' Association's emotional felicitation ceremony.

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का भावुक सम्मान समारोह

    Grand nationwide launch of the Human AI Literacy Mission.

    ह्युमेन एआई लिटरेसी मिशन का देशभर में हुआ भव्य लॉन्च

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi Adityanath inaugurates UPSDMA's new high-tech headquarters.

    योगी आदित्यनाथ ने किया UPSDMA के नए हाईटेक मुख्यालय का उद्घाटन

    July 19, 2026
    The battle between development and the environment in Uttarakhand.

    उत्तराखंड में विकास बनाम पर्यावरण की जंग

    July 19, 2026
    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद अब अदालत में जंग, आदिवासी महिलाओं पर भी लाठी

    July 19, 2026

    यूपी में मानसून का जोरदार हमला!

    July 19, 2026
    Safexpress sets up a logistics ‘Superhub’ in Rajpura.

    सेफएक्सप्रेस ने राजपुरा में लगाया लॉजिस्टिक्स का ‘सुपरहब’

    July 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading