सोनी सब का शो ‘वागले की दुनिया में वागले परिवार की जिन्दगी में एक नया तूफान आता है, जब साई दर्शन हाइट्स में एक म्युूनिसिपल नोटिस आता है। उस नोटिस में कहा गया है कि वागले परिवार के घर में गैर-कानूनी इंटीरियर मोडिफिकेशंस किये गये हैं। वंदना यह खबर सुनकर चौंक जाती है। उसे तनाव और घबराहट होती है, जब अधिकारी उनके घर में हुए बदलाव को तोड़ने की तैयारी करते हैं। दूसरी ओर, राजेश की अपनी नई बॉस कियारा तेजवानी से बड़े ही आश्चार्यजनक तरीके से पहली मुलाकात होती है।
राजेश वागले की भूमिका निभा रहे सुमीत राघवन ने कहा, ‘’इस एपिक शो का हिस्सा बनना और राजेश की भूमिका निभाना मेरे लिये एक सपने जैसा अनुभव है। आने वाले एपिसोड में राजेश की अपनी नई बॉस के साथ पहली मुलाकात होगी, वह भी बड़े ही चौंकाने वाले तरीके से। वह ऐसा पल होगा, जिससे आम आदमी भी आश्चहर्य चकित हो जाता है, क्योंककि उसने कभी इसका विचार या प्ला निंग नहीं की होती है। मुझे यकीन है कि हमारे दर्शक इस आगामी एपिसोड से जुड़ाव महसूस करेंगे, क्योंकि यह ऐसी स्थिति है, जिसका सामना हम सभी ने अपनी जिन्दआगी में किसी न किसी तरीके से किया ही है।‘’
शो में कियारा तेजवानी के रोल में एंट्री करने जा रहीं अंजु जाधव ने कहा, ‘’कोई नया रोल करना हमेशा एक नई चुनौती होता है और मैं खुद को नई चुनौतियाँ देकर खुश होती हूँ। इस शो से जुड़कर मुझे बहुत मजा आ रहा है, क्योंनकि इसे सोशल मीडिया पर फैंस ने भारतीय टेलीविजन का सर्वश्रेष्ठ शो घोषित किया है। हाई-वोल्टेाज वाले ड्रामा सीन्सो की शूटिंग काफी भयंकर थी, लेकिन मुझे उसमें बहुत मजा आया। राजेश और कियारा का आमना-सामना देखना दिलचस्प होगा। दर्शक कुछ रोमांचक और नये मोड़ और घुमाव को देखेंगे। तो कृपया हमारे शो को सपोर्ट करना जारी रखिये।‘’







