अरमान मलिक और अमाल मलिक ने इस गाने के लिए बनाई टीम पिता ने किया सह-निर्देशन
प्रसिद्ध गायक अरमान मलिक और संगीतकार अमाल मलिक ने एक साथ कई बड़े हिट देकर खुद को साबित किया है। अब वे भूषण कुमार की टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत ‘ज़रा ठहरो’ के लिए एक साथ आए है।
अमाल मलिक द्वारा कंपोज्ड, अरमान मलिक और तुलसी कुमार द्वारा गाया गया ‘ज़रा ठहरो’ रश्मि विराग द्वारा लिखा गया है और यह अलगाव से जूझ रहे प्रेमियों के बीच शेयर किए गए एक अनमोल पल की इन्टेन्सिटी का वर्णन करता है। अरमान मलिक और -अभिनेत्री मेहरीन पीरजादा द्वारा अभिनीत, ‘ज़रा ठहरो’ ’एक विशेष सहयोग है, जो कि एक म्यूजिकल ट्रीट है , जिसमे अरमान और अमाल मलिक के पिता उनके साथ आते है जो टीम ट्रिगर हैप्पी के साथ म्यूजिक वीडियो के निदेशक की भूमिका निभाते हैं।

अरमान कहते हैं, “मेरे पिताजी डब्बू मलिक और टीम ट्रिगर हैप्पी ने वीडियो ब्रेकडाउन के कांसेप्ट को बनाया फिर इसे सभी ने संपादित किया और एक साथ रखा यह सांग आश्चर्यजनक लग रहा है। इस सांग का तथ्य यह है कि हमने बहुत कम पेशेवर लिए, लॉकडाउन के दौरान अपने घरों से गाया, शूट किया और इसे तैयार किया, और फिर भी यह एक बड़े रिलीज की तरह लग रहा है और यह कुछ ऐसा है जिस पर मुझे आज से दस साल बाद भी गर्व होगा।
कंपोजर, अमाल मलिक कहते हैं, “ज़रा ठहरो म्यूजिकली और वैचारिक दो अलग-अलग विचारों से शादी करने के विचार से उपजी है। यह एक विचार था जो गीतकार रश्मि विराग द्वारा लिखा गया था, जिन्होंने मुझे एक सांग बनाने के बारे में कहा जो एक सीन के बारे में बोलता है जहाँ एक प्रेमी अपनी प्रेमिका को दूर जाने से पहले अपने पास कुछ देर तक बैठने और बात करने के लिए कहता है। यह सीन मेरी आंखों के सामने इतनी खूबसूरती से दिखा कि इसने मुझे तुरंत इस पर कुछ बनाने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद मैंने यह सुनिश्चित किया कि इसे बनाने के लिए वर्तमान की परिस्थितियों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। ”
बता दें कि भूषण कुमार की टी-सीरीज़ ‘ज़रा ठहरो’ प्रस्तुत करती है। यह सांग अरमान मलिक और तुलसी कुमार द्वारा गाया गया है, रश्मि विराग के लिरिक्स के साथ अमाल मलिक ने इसे कंपोज़ किया है। अरमान मलिक और अभिनेत्री मेहरीन पीरज़ादा अभिनीत, ‘ज़रा ठहरो’ का वीडियो ट्रिगर हैप्पी और डब्बू मलिक द्वारा निर्देशित है और जल्द ही टी-सीरीज़ के यूट्यूब चैनल पर आ जाएगा।







