नई दिल्ली,26 सितम्बर 2019: पाकिस्तान के आतंकियों द्वारा बालाकोट में दोबारा आतंक शिविरों को फिर से पुनर्जीवित किए जाने की खबरों के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि बालाकोट में एयर स्ट्राइक के बाद फिर शुरू हुए आतंकी कैंपों को दोबारा तबाह करने के लिए सेना तैयार है। उन्होंने कहा कि हमारी सेना, वायु सेना और नौसेना ने अब तक कई आतंकी साजिशों को ध्वस्त किया है।

बता दें कि रक्षा मंत्री ने चेन्नईपोर्ट पर कोस्ट गार्ड के लिए नए पेट्रोलिंग जहाज आईसीजीएस वराह को कमीशन किया। कार्यक्रम के बाद रक्षा मंत्री से एक पत्रकार ने पूछा कि पाकिस्तान ने बालाकोट में आतंकी कैंप फिर से शुरू कर दिए हैं क्या हम इन्हें फिर बंद करेंगे? इसके जवाब में उन्होंने कहा चिंता मत करो हम पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हमारे देश की सुरक्षा को लेकर कई तरह की चुनौतियां हैं, उनसे निपटने के लिए हमारे जवान सक्षम हैं।







