मेंसा आइक्यू टेस्ट में मिले 162 अंक, यह आइंस्टीन व हॉकिन्स से दो अंक अधिक है
भारतीय मूल का 11 वर्षीय छात्र अर्णव शर्मा मेंसा आइक्यू टेस्ट में सर्वाधिक 162 अंक हासिल कर देश का सबसे ज्यादा बुद्धिमान बच्चा बन गया है. ब्रिटैन में उसने महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग से दो अंक अधिक प्राप्त किये हैं. दक्षिण इंग्लैंड में रीडिंग टाउन के अर्णव शर्मा ने बिना किसी तैयारी के कुछ सप्ताह पहले सबसे मुश्किल टेस्ट के लिए मशहूर मेंसा आइक्यू टेस्ट को पास किया. उन्होंने इससे पहले कभी इस टेस्ट को नहीं दिया था. द इंडिपेंडेंट की खबर के मुताबिक टेस्ट में उनके अंक उन्हें आइक्यू स्तर पर देश में अव्वल स्थान पर रखते हैं.







